add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

रणजी ट्रॉफी 2018-19: सिद्धेश-श्रेयस ने जड़े शतक, पहले दिन मुंबई 439/8

बड़ौदा के खिलाफ मैच के पहले दिन मुंबई के कप्तान सिद्धेश लाड ने 130 और श्रेयस अय्यर ने 178 रनों की पारी खेली।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - December 14, 2018 8:44 PM IST

कप्तान सिद्धेश लाड (130) और श्रेयस अय्यर (178) के शानदार शतकों की मदद से मुंबई ने बड़ौदा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए के शुरूआती दिन आठ विकेट पर 439 रन बना लिए हैं। स्टंप तक मुंबई के आकाश पारकर नौ रन बनाकर खेल रहे थे जबकि कर्ष कोठारी ने खाता नहीं खोला है।

विकास मिश्रा ने लिए चार विकेट, जलज-विनूप ने केरल को संभाला

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरूआत अच्छी नहीं रही। उसने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों आदित्य तरे (15) और विक्रांत औटी (12) के विकेट जल्द ही गंवा दिए। इसके बाद सिद्धेश और श्रेयस ने तीसरे विकेट के लिए 283 रन की शानदार साझेदारी कर टीम को विशाल स्कोर की ओर बढ़ाया।

श्रेयस के आउट होने से ये साझेदारी टूटी। अय्यर ने 139 गेंद खेलीं, जिसमें उन्होंने 17 चौके और 11 छक्के जड़े। शुभम रंजने क्रीज पर उतरे, उन्होंने सिद्धेश के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी की। लेकिन शुभम 42 रन बनाकर आउट हो गए।

मनप्रीत ग्रेवाल का पांच विकेट हॉल, तमिलनाडु 213/9

सिद्धेश भी एक रन जुड़ने के बाद पवेलियन पहुंच गये, उन्होंने 130 रन की पारी के लिये 173 गेंद का सामना किया जिसमें 2 चौके और दो छक्के शामिल थे। बड़ौदा के लिये भार्गव भट्ट सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 68 रन देकर चार विकेट हासिल किये जबकि चोट के बाद वापसी कर रहे हार्दिक पंड्या ने 74 रन देकर तीन विकेट झटके।