रणजी ट्रॉफी 2018-19: फैज फजल ने जड़ा अर्धशतक, पहले दिन विदर्भ 243/6
राउंड 6 के पहले दिन विदर्भ टीम ने रेलवे के खिलाफ 243/6 का स्कोर बनाया।
Published On Dec 14, 2018, 08:03 PM IST
Last UpdatedDec 14, 2018, 08:03 PM IST
Faiz Fazal (BCCI)
विदर्भ टीम ने कप्तान और सलामी बल्लेबाज फैज फजल की अर्धशतकीय पारी के बाद अक्षय वाडकर (48) और मोहित काले (46) की अहम पारियों की मदद से रेलवे के खिलाफ रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मैच के शुरूआती दिन छह विकेट गंवाकर 243 रन बनाए।
राजस्थान 135 रन पर ढेर, पहले दिन ओडिशा 78/4
राउंड 6 के मैच का पहला दिन खत्म होने तक विदर्भ अक्षय कर्णेवार 26 और आदित्य सरवाटे 13 रन बनाकर क्रीज पर खेल रहे हैं। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी विदर्भ के लिए कप्तान फजल ने 93 गेंद में आठ चौके से 53 रन बनाए। अक्षय ने 48 रन और मोहित ने 46 रन का योगदान दिया। सीनियर खिलाड़ी वसीम जाफर ने भी 30 रन की पारी खेली।
आशुतोष की घातक गेंदबाजी, बिहार ने मेघालय को 125 रन पर समेटा
रेलवे के लिए अविनाश यादव ने 28 ओवर में 69 रन देकर तीन विकेट जबकि मधुर खत्री ने 12 ओवर में 41 रन देकर दो केट हासिल किए। विदर्भ टीम 12 अंको के साथ अंकतालिका में छठे नंबर पर है जबकि रेलवे केवल 7 अंक लेकर 14वें नंबर पर है।