×

रणजी ट्रॉफी 2018-19: पहले दिन शतक से चूके जडेजा, सौराष्ट्र 269/3

सौराष्ट्र के विश्वराज जडेजा ने 154 गेंदो पर 97 रनों की पारी खेली।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - December 14, 2018 9:21 PM IST

हार्विक देसाई, स्नेल पटेल और विश्वराज जडेजा के शानदार अर्धशतकों से सौराष्ट्र ने महाराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मैच के पहले दिन अच्छी शुरूआत की। स्टंप तक सौराष्ट्र ने पहली पारी में तीन विकेट गंवाकर 269 रन बनाकर अच्छे स्कोर की ओर कदम बढ़ाए।

इशांक जग्गी, ईशान किशन और शाहबाज नदीम ने जड़े अर्धशतक, झारखंड 278/6

महाराष्ट्र ने टास जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया लेकिन वे सौराष्ट्र को दबाव में नहीं ला सके। सलामी बल्लेबाज हार्विक और स्नेल ने पहले विकेट के लिये 98 रन की भागीदारी निभाकर अच्छे स्कोर की नींव रखी।

हार्विक हालांकि 99 गेंद में आठ चौके से 55 रन बनाकर अनुपम संकलेचा (84 रन देकर दो विकेट) की गेंद पर आउट होने वाले पहले खिलाड़ी रहे। इसके बाद विश्वराज और स्नेल ने इसी लय को जारी रखते हुए दूसरे विकेट के लिये 148 रन की शतकीय साझेदारी निभायी।

पुडुचेरी बनाम अरूणाचल प्रदेश मैच में एक ही दिन में गिर गए 22 विकेट

फिर अनुपम ने विश्वराज को आउट कर इस भागीदारी का अंत किया। टीम ने तीसरा विकेट भी एक भी रन जोड़े बिना स्नेल के रूप में गंवाया। स्नेल ने 212 गेंद में 13 चौके से 84 जबकि विश्वराज ने 154 गेंद में 15 चौके और एक छक्के से 97 रन की पारी खेली।