रणजी ट्रॉफी 2018-19: मनप्रीत ग्रेवाल का पांच विकेट हॉल, तमिलनाडु 213/9
रणजी ट्रॉफी के छठे राउंड के पहले दिन तमिलनाडु टीम ने 213 रन पर 9 विकेट खो दिए।
Published On Dec 14, 2018, 08:16 PM IST
Last UpdatedDec 14, 2018, 08:16 PM IST
Vijay Shankar © AFP
ऑलराउंडर विजय शंकर की 71 रन की पारी से तमिलनाडु की टीम जूझने के बाद रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी मैच के शुरूआती दिन पंजाब के खिलाफ नौ विकेट पर 213 रन बना लिए। मेजबान टीम पंजाब ने तमिलनाडु को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया था। जिसके बाद तेज गेंदबाज मनप्रीत सिंह ग्रेवाल, संदीप शर्मा और बलतेज सिंह ने हालात का पूरा फायदा उठाया।
फैज फजल ने जड़ा अर्धशतक, पहले दिन विदर्भ 243/6
ग्रेवाल ने 56 रन देकर पांच विकेट हासिल किए और ज्यादातर बल्लेबाजों को अपनी गेंदों से परेशन किया। तमिलनाडु ने 31 रन पर तीन विकेट गंवा दिये थे। अनुभवी दिनेश कार्तिक (26) और बाबा अपराजित ने मिलकर टीम को मुश्किल से उबारने का प्रयास किया। हालांकि वे थोड़े सफल भी हुए पर बलतेज ने कार्तिक को आउट कर टीम की उम्मीदों को झटका दिया।
राजस्थान 135 रन पर ढेर, पहले दिन ओडिशा 78/4
न्यूजीलैंड में हाल में भारत ए के लिए अच्छा प्रदर्शन करने वाले शंकर ने युवा एम शाहरूख खान (19) के साथ मिलकर 44 और फिर एम मोहम्मद (27) के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिये 58 रन की अहम साझेदारी की। ग्रेवाल ने फिर 82 से 84वें ओवर तक शंकर, मोहम्मद और के विग्नेश को आउट किया।