add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

रणजी ट्रॉफी 2018-19: इशांक जग्गी, ईशान किशन और शाहबाज नदीम ने जड़े अर्धशतक, झारखंड 278/6

उत्तर प्रदेश के खिलाफ राउंड 6 के मैच के पहले दिन झारखंड टीम के तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक बनाए।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 14, 2018 9:10 PM IST

झारखंड टीम ने इशांक जग्गी (नाबाद 76), शाहबाज नदीम (नाबाद 70) और कप्तान ईशान किशन (54) के अर्धशतकों की मदद से उत्तर प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मैच के शुरूआती दिन स्टंप तक पहली पारी में छह विकेट पर 278 रन बना लिए।

पुडुचेरी बनाम अरूणाचल प्रदेश मैच में एक ही दिन में गिर गए 22 विकेट

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दिन का खेल समाप्त होने तक इशांक और शाहबाज ने सातवें विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी निभा चुके हैं। इशांक ने 176 गेंद में आठ चौके से 76 रन जबकि शाहबाज ने 136 गेंद में 10 चौके से 70 रन बना लिये हैं। कप्तान ईशान किशन ने 42 गेंद में 10 चौके की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

उत्तर प्रदेश के लिये ध्रुव प्रताप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने अभी तक 76 रन देकर चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया है। यश दयाल और इम्तियाज अहमद को एक एक विकेट मिला।

सिद्धेश-श्रेयस ने जड़े शतक, पहले दिन मुंबई 439/8

बता दें कि इस मैच में भारतीय मध्यक्रम बल्लेबाज सुरेश रैना भी खेल रहे हैं। उत्तर प्रदेश टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है, इसलिए फैंस को रैना को खेलते देखना का मौका नहीं मिला है। वहीं कप्तान अक्षदीप नाथ ने रैना की गेंदबाजी कला का भी इस्तेमाल नहीं किया है।