• Home
  • News
  • Ranji Trophy 2018-19, Round 8, Group B, Day 1, Kerala vs Punjab

रणजी ट्रॉफी: सिद्धार्थ कौल की घातक गेंदबाजी, पंजाब का पलड़ा भारी

पंजाब ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 135 रन बनाए।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 30, 2018, 08:07 PM IST

Published On Dec 30, 2018, 08:07 PM IST

Last UpdatedDec 30, 2018, 08:07 PM IST

Siddarth Kaul @AFP (file image)

तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल (55/6) की घातक गेंदबाजी से केरल को 121 रन समेटने के बाद पंजाब ने शुरुआती झटकों के बावजूद पहली पारी में बढ़त हासिल कर रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी मैच के पहले दिन अपना पलड़ा भारी रखा।

पढ़ें: वसीम जाफर का 56वां शतक, विदर्भ 4 विकेट पर 389 रन

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पंजाब ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 135 रन बनाए। पंजाब की टीम 14 रन की बढ़त हासिल कर चुकी है। पंजाब ने दो विकेट 30 रन गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद सलामी बल्लेबाज जीवनजोत सिंह (नाबाद 67) और कप्तान मनदीप सिंह (नाबाद 41) ने टीम को आगे कोई झटका नहीं लगने दिया।

पढ़ें: त्रिपुरा ने पहले दिन झारखंड के खिलाफ बनाए 247/8

इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए अब तक 105 रन जोड़े हैं। जीवनजोत अपनी अर्धशतकीय पारी में 120 गेंदों पर 11 चौके जड़ चुके हैं जबकि कप्‍तान मनदीप 84 गेंदों पर 4 चौके लगा चुके हैं।

इससे पहले केरल के बल्लेबाजों के पास कौल की घातक गेंदबाजी का कोई जवाब नहीं था। अपना 57वां प्रथम श्रेणी मैच खेल रहे कौल ने इस बीच 200 विकेट भी पूरे किए। केरल की तरफ से विष्णु विनोद ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। विनोद ने 52 गेंदों पर 4 चौके लगाए।

(इनपुट-एजेंसी)

Editor's Pick