- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ranji Trophy 2018-19, Round 9, Elite C, Day 4, Jharkhand vs Jammu & Kashmir
रणजी ट्रॉफी: जेएंडके को पारी और 48 रन से हरा झारखंड ने 7 अंक अर्जित किए
झारखंड को पहली पारी में 168 रन की बढ़त मिली थी।
Published On Jan 10, 2019, 02:37 PM IST
Last UpdatedJan 10, 2019, 02:37 PM IST
shahbaz-nadeem Image Courtesy: Twitter
झारखंड ने जम्मू एंड कश्मीर को पारी और 48 रन से हराकर मौजूदा रणजी सीजन 2018-19 का समापन जीत के साथ किया।
पढ़ें: हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पर दो वनडे मैचों के बैन की लटकी तल
इस जीत से झारखंड ने बोनस अंक सहित कुल सात अंक अर्जित किए। जम्मू एंड कश्मीर ने पहली पारी में 151 रन बनाए थे। इसके जवाब में झारखंड ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 319 रन बनाकर घोषित की।
इस तरह झारखंड को पहली पारी में 168 रन की बढ़त मिली। जेएंडके ने चौथे दिन 24 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पूरी टीम 120 रन पर ढेर हो गई। झारखंड की ओर से दूसरी पारी में शाहबाज नदीम और अनुकूल रॉय ने कुल सात विकेट बांटे।
पढ़ें: फारूख इंजीनियर ने अश्विन पर टिप्पणी के लिए हरभजन को लताड़ा
जेएंड के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। पहली पारी में 4 विकेट लेने वाले कप्तान परवेज रसूल एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अनुभवी इरफान पठान भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। पठान को 20 रन के स्कोर पर नदीम ने यादव के हाथों कैच कराया।
निचले क्रम के बल्लेबाज रसिक सलाम ने 25 गेंदों पर सबसे अधिक 40 रन बनाए। नदीम ने 18 ओवर में 43 रन देकर 4 जबकि रॉय ने 42 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। जम्मू एंड कश्मीर की टीम 19 अंकों के साथ सातवें स्थान पर रहते हुए अपने अभियान का समापन किया।