add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

रणजी ट्रॉफी : बिहार ने मणिपुर को हराया, आशुतोष अमन हासिल की ये उपलब्धि

बिहार ने पहली पारी में 101 रन की बढ़त हासिल की थी।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - January 9, 2019 2:42 PM IST

बिहार ने रणजी ट्रॉफी 2018-19 के आखिरी लीग मैच में मणिपुर को 3 विकेट से हराकर पूरे छह अंक हासिल किए।

ये मुकाबला पटना के मोइन उल हक स्‍टेडियम में खेला गया। बिहार की टीम प्‍लेट ग्रुप में कुल 40 अंक अर्जित कर सकी। हालांकि वो नॉकआउट के लिए क्‍वालीफाई नहीं कर सकी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें: पंकज सिंह 400 विकेट लेने वाले पहले मीडियम पेसर बनेे

इस ग्रुप में उत्‍तराखंड की टीम 44 अंक लेकर टॉप पर रहते हुए नॉकआउट के लिए क्‍वालीफाई कर चुकी है। मणिपुर ने पहली पारी में 156 रन बनाए थे। इसके जवाब में बिहार की टीम 257 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी।

इस तरह बिहार ने पहली पारी में 101 रन की बढ़त हासिल की थी। मणिपुर की टीम दूसरी पारी में 238 रन पर ढेर हो गई थी। ऐसे में बिहार के सामने 138 रन का लक्ष्‍य था।

बिहार ने 25.1 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाकर मैच जीत लिया।

इससे पहले मणिपुर ने तीसरे दिन के खेल की शुरुआत 7 विकेट पर 217 रन से की थी। बाएं हाथ के स्पिनर आशुतोष अमन ने मणिपुर के तीनों विकेट अपनी झोली में डाले। आशुतोष ने मौजूदा रणजी सीजन में 68 विकेट लिए।

उन्‍होंने इस दौरान दिग्‍गज बिशन सिंह बेदी के 33 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्‍वस्‍त किया। बेदी ने एक रणजी सीजन में सबसे अधिक 64 विकेट लिए थे।

पढ़ें: बुमराह टॉप पर कायम, सोढ़ी और फर्ग्‍यूसन की लंबी छलांग

लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी बिहार की टीम एक समय 43 रन पर अपने पांच विकेट गंवा चुकी थी। ओपनर मंगल महरौर ने 53 रन की पारी खेली। विकास रंजन 39 रन बनाकर आउट हुए। आशुतोष अमन 22 रन पर नाबाद लौटे।