• Home
  • News
  • Ranji Trophy 2018-19: Saurashtra beat Maharashtra by 5 wickets

केदार जाधव की पारी सौराष्‍ट्र के सामने नहीं बचा पाई महाराष्‍ट्र की हार

केदार जाधव ने पहली पारी में 99 रन बनाए। दूसरी पारी में उनके साथी खिलाड़ी रोहित मोटवानी ने शतक जड़ा।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 17, 2018, 05:07 PM IST

Published On Dec 17, 2018, 05:07 PM IST

Last UpdatedDec 17, 2018, 05:07 PM IST

Kedar Jadhav © PTI

Kedar Jadhav (File Photo) © PTI

रणजी ट्रॉफी 2018-19 सीजन के राउंड-6 में बायें हाथ के स्पिनर धर्मेन्द्र सिंह जडेजा के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी और युवा बल्लेबाज हार्विक देसाई की सधी हुई बल्लेबाजी की मदद से सौराष्ट्र ने सोमवार को महाराष्ट्र को पांच विकेट से हराकर ग्रुप ए में अपने शीर्ष स्थान को मजबूती प्रदान की।

पढ़ें:-  चौथी पारी में 287 का लक्ष्य मुश्किल, भारत का रिकॉर्ड बेहद खराब

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

महाराष्‍ट्र की पहली पारी के दौरान केदार जाधव ने 99(155) रन बनाए। फॉलोऑन के लिये उतरी महाराष्ट्र की टीम रोहित मोटवानी के नाबाद 120 रन के बावजूद जडेजा (55 रन देकर सात विकेट) के सामने 267 रन पर आउट हो गयी। इस तरह से सौराष्ट्र को 117 रन का लक्ष्य मिला।

पढ़ें:- कुंबले को पछाड़ शमी बने विदेश में एक साल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी

सौराष्ट्र ने नियमित अंतराल में विकेट गंवाये लेकिन देसाई की 44 रन की पारी और अर्पित वासवदा के 28 रन की बदौलत टीम ने पांच विकेट पर 120 रन बनाकर सत्र की अपनी तीसरी जीत दर्ज की। सौराष्ट्र ने अपनी पहली पारी में 398 रन बनाकर महाराष्ट्र को 247 रन पर आउट कर दिया था। सौराष्ट्र के अब छह मैचों में 25 अंक हो गये हैं। महाराष्ट्र की यह पांच मैचों में दूसरी हार है और उसके सात अंक हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Editor's Pick