add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

रणजी ट्रॉफी 2018-19: पेसर मावी के करियर बेस्‍ट प्रदर्शन से जीता यूपी

19 वर्षीय तेज गेंदबाज शिवम मावी ने 68 रन देकर पांच विकेट लिए।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - November 15, 2018 6:39 PM IST

युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी  ने अपने फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट करियर के दूसरे मैच में ही पांच विकेट लेने का कारनामा किया जिससे उत्तर प्रदेश ने ओडिशा को 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी में लगातार दूसरे मैच में सात अंक हासिल किए।

19 वर्षीय मावी ने 68 रन देकर पांच विकेट लिए यह उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। अंकित राजपूत (64 रन देकर चार विकेट) ने उनका अच्छा साथ दिया। इससे उत्तर प्रदेश ने ओडिशा को दूसरी पारी में 221 रन पर आउट कर दिया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पहली पारी में 181 रन की बढ़त लेने वाले उत्तर प्रदेश को 41 रन का लक्ष्य मिला और उसने 12.5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 44 रन बनाकर बोनस अंक हासिल किया। माधव कौशिक 22 और मोहम्मद सैफ 16 रन बनाकर नाबाद रहे।

उत्तर प्रदेश ने लगातार दूसरे मैच में बड़ी जीत दर्ज की। उसके अब दो मैचों में 14 अंक हैं और वह ग्रुप सी शीर्ष पर काबिज है।

संक्षिप्‍त स्‍कोर : ओडिशा पहली पारी में 256 रन और दूसरी पारी में 221 रन।

उत्‍तर प्रदेश पहली पारी में 437 रन और दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 44 रन।