सौरव गांगुली ने रणजी ट्रॉफी में आई 9 नई टीमों के लिए कही ये बात

रणजी ट्रॉफी 2018-19 सीजन गुरुवार से शुरू हो गया है।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 01, 2018, 10:42 PM IST

Published On Nov 01, 2018, 10:42 PM IST

Last UpdatedNov 01, 2018, 10:42 PM IST

Sourav Ganguly © IANS

Sourav Ganguly (File Photo) © IANS

रणजी ट्रॉफी 2018-19 सीजन का आगजा आज से हो गया है। एलीट ग्रुप ए, ग्रुप बी, ग्रुप सी और प्‍लेट ग्रुप में मिलाकर 37 टीमें हिस्‍सा ले रही हैं। चार दिवसीय मैच के इस टूर्नामेंट में इस बार नौ टीमें ऐसी भी हैं जो पहली बार रणजी ट्रॉफी का हिस्‍सा होंगी।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने गुरुवार को रणजी ट्रॉफी में भाग ले रही नौ नई टीमों को अपना समर्थन प्रदान किया। गांगुली ने जाधवपुर यूनिवर्सिटी के मैदान पर मणिपुर और सिक्किम के बीच हो रहे मैच के दौरान कहा, “मैंने हमेशा मैच के अंत तक जाने के लिए दबाव डालता हूं। या तो आप उन्हें ढूंढते हैं या वे ढूंढ लेते हैं लेकिन उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

प्लेट ग्रुप के जरिए पूर्वोत्तर की सात टीमों ने रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में पहली भार भाग लिया है। बिहार 18 वर्षो बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी कर रहा है। गांगुली ने कहा, “वे बेहतर हो जाएंगे। हर किसी को किसी दिन शुरू करना होता है। और ऐसा नहीं है कि वे विजय हजारे में बुरी तरह हारे हों। उन्होंने अच्छा किया। आप समय के साथ बेहतर हो जाते हैं।”

मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, उत्तराखंड, सिक्किम, नागालैंड, मेघालय और पुडुचेरी पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं।

Editor's Pick