• Home
  • News
  • Ranji Trophy 2018-19: There is no comparison with Bishan Singh Bedi Sir & me; Says Ashutosh Aman

'दिग्‍गज बिशन सिंह बेदी सर से तुलना करना बेमानी होगी : आशुतोष अमन

बिहार ने बुधवार को रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप के एक रोमांचक मुकाबले के तीसरे दिन मणिपुर को 3 विकेट से शिकस्त दी थी।

Edited By : Kamlesh Rai |Jan 11, 2019, 07:49 PM IST

Published On Jan 11, 2019, 07:49 PM IST

Last UpdatedJan 11, 2019, 07:49 PM IST

Ashutosh-Aman @PTI (FILE IMAGE)

मौजूदा रणजी ट्रॉफी सीजन में सर्वाधिक 68 विकेट लेकर दिग्‍गज बिशन सिंह बेदी का 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने वाले बिहार क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज आशुतोष अमन दिल्‍ली के इस पूर्व कप्‍तान से अपनी तुलना नहीं करना चाहते।

पढ़ें: मलिंगा ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में हार का ठीकरा बल्‍लेबाजों के सिर फोड़ा

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज आशुतोष अमन ने मणिपुर के खिलाफ मैच के तीसरे दिन संगतपम सिंह को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट कर घरेलू क्रिकेट में इतिहास रचा। संगतपम बिहार के इस गेंदबाज के मौजूदा रणजी सीजन में 65वां शिकार थे।

इस तरह आशुतोष ने पूर्व भारतीय कप्तान बेदी के दिल्ली की ओर से 1974-75 में हासिल किए गए 64 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ा। अमन ने 71 रन देकर 7 विकेट हासिल किए।

पढ़ें: जानिए, कब और कहां देखें भारत- ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी वनडे मैच

वेबसाइट ‘क्रिकेटकंट्री डॉट कॉम’ से बातचीत में आशुतोष ने कहा, ‘ मैं इस रिकॉर्ड को तोड़कर बहुत खुश हूं। लेकिन मैं ये बात अच्‍छी तरह जानता हूं कि बिशन सर से इसकी कोई तुलना नहीं है। वह लीजैंड हैं और रहेंगे। व्‍यक्तिगत तौर पर मेरे लिए इस उपलब्धि को हासिल करना बड़ी बात है।’

पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन सकेंगे पांड्या-राहुल

बिहार ने बुधवार को रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप के एक रोमांचक मुकाबले के तीसरे दिन मणिपुर को 3 विकेट से शिकस्त दी। बिहार को मणिपुर ने 138 रनों का लक्ष्य दिया जिसे मेजबान टीम ने 25.1 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

बकौल आशुतोष, ‘ मैंने ये कभी भी नहीं सोचा था कि मैं कप्‍तान बनूंगा और इतने सारे विकेट लूंगा। मेरी पहली प्राथमिकता टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करना था। मैं औसत प्रदर्शन के बारे में सोच रहा था कि 40 से अधिक विकेट लूंगा और कुछ रन बनाउंगा। लेकिन मेरे लिए ये सीजन शानदार रहा।’

‘ओझा भैया से बहुत कुछ सीखने को मिला’

इंटरनेशनल स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा भी इस समय घरेलू क्रिकेट में बिहार की ओर से खेल रहे हैं। कंधे में चोट से पहले उन्‍होंने बिहार के लिए मौजूदा सीजन में पहला मैच खेला था।

32 वर्षीय आशतोष अमन अनुभवी स्पिनर प्रज्ञान ओझा से काफी प्रभावित हैं। ओझा के बारे में आशुतोष अमन ने कहा, ‘ विजय हजारे ट्रॉफी से ओझा भैया टीम से जुड़े और उन्‍होंने मेरी बहुत मदद की। व्‍यक्तिगत तौर पर उन्‍होंने मुझे सलाह दी कि इस समय मैं अपने क्रिकेट को कैसे आगे बढ़ा सकता हूं। उन्‍होंने बताया कि मेरा फोकस केवल गेंद को टर्न कराने पर नहीं होनी चाहिए बल्कि मुझे राइट एरिया में भी गेंद डालने पर ध्‍यान देना चाहिए।’

बिहार की टीम नॉकआउट के लिए क्‍वालीफाई नहीं कर सकी 

बिहार की टीम प्‍लेट ग्रुप में कुल 40 अंक अर्जित कर सकी। हालांकि वो नॉकआउट के लिए क्‍वालीफाई नहीं कर सकी।

Editor's Pick