Cricket Country Staff
Editorial team of CricketCountry.
Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 17, 2018 9:30 PM IST

रणजी ट्रॉफी 2018-19 के राउंड-6 के मैच सोमवार को खत्म हो गए। हैदराबाद-बंगाल, विदर्भ-रेलवे और उत्तर प्रदेश-झारखंड के बीच मैच ड्रॉ पर खत्म हुए। अब राउंड-7 के मैच 22 दिसंबर से शुरू होंगे।
उत्तर-प्रदेश बनाम झारखंड
सलामी बल्लेबाज मोहम्मद सैफ (नाबाद 64) और युवा प्रियम गर्ग (नाबाद 80) के बीच अटूट शतकीय साझेदारी से उत्तर प्रदेश ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच आज ड्रॉ कराया।
पढ़ें:- हार्दिक पांड्या को मिला ऑस्ट्रेलिया का के खिलाफ टेस्ट टीम में जगह
झारखंड ने कुमार देवब्रत (78) और कप्तान इशान किशन (53) के अर्धशतकों की मदद से अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 213 रन पर समाप्त घोषित करके उत्तर प्रदेश के सामने 325 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा था।
उत्तर प्रदेश के बल्लेबाजों ने विकेट बचाये रखने को तरजीह दी। सैफ और गर्ग ने दूसरे विकेट के लिये 130 रन जोड़े। उत्तर प्रदेश ने जब अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 174 रन बनाये थे तब दोनों कप्तान ड्रॉ पर सहमत हो गये।
झारखंड ने पहली पारी में 354 रन बनाकर उत्तर प्रदेश को 243 रन पर आउट कर दिया था। इस तरह से झारखंड को तीन अंक मिले जबकि उत्तर प्रदेश को एक अंक से संतोष करना पड़ा। झारखंड के अब छह मैचों में 24 और उत्तर प्रदेश के इतने ही मैचों में 25 अंक हैं।
विदर्भ बनाम रेलवे
हाथ के स्पिनर आदित्य सरवटे ने 43 रन देकर छह विकेट लिये जिससे विदर्भ ने रेलवे को सोमवार को 118 रन से हराकर रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप ए में अपनी दूसरी जीत दर्ज की।
पढ़ें:- मंगलवार को आईपीएल की नीलामी में दांव पर होगी युवराज की साख
रेलवे ने 243 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सुबह एक विकेट पर 19 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन स्पिनरों के लिये अनुकूल पिच पर उसके बल्लेबाज नहीं चल पाये और पूरी टीम 124 रन पर ढेर हो गयी।
रेलवे की तरफ से सर्वाधिक 33 रन दसवें नंबर के बल्लेबाज मनजीत सिंह ने बनाये। मधुर खत्री बल्लेबाजी के लिये नहीं उतर पाये। विदर्भ की यह पांच मैचों में दूसरी जीत है और उसके 18 अंक हो गये हैं। रेलवे का दूसरी हार का सामना करना पड़ा। उसके पांच मैचों में केवल सात अंक हैं।
बंगाल बनाम हैदराबाद
तेज गेंदबाजों अशोक डिंडा और मुकेश कुमार की धारदार गेंदबाजी से बंगाल ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी मैच में सोमवार को यहां हैदराबाद के खिलाफ पहली पारी की बढ़त के आधार पर तीन अंक हासिल किए।
पढ़ें:- कुंबले को पछाड़ शमी बने विदेश में एक साल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी
हैदराबाद की टीम पहली पारी में चार विकेट पर 204 रन से आगे खेलने उतरी लेकिन 312 रन ही बना सकी। के रोहित रायुडू (93) और हिमालय अग्रवाल (65) के अर्धशतकों के बावजूद हैदराबाद की टीम बंगाल के 336 रन के स्कोर को पार करने में विफल रही। डिंडा ने 88 रन देकर चार जबकि मुकेश ने 54 रन देकर चार विकेट चटकाए।
पहली पारी में 24 रन की बढ़त हासिल करने वाले बंगाल ने दूसरी पारी में जब एक विकेट पर 49 रन बनाए थे तब मैच को ड्रॉ पर समाप्त घोषित किया गया। बंगाल के अब पांच मैचों में 15 अंक हो गए हैं जबकि हैदराबाद के छह मैचों में 13 अंक हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
