Ranji Trophy: सरफराज खान ने जड़ा करियर का पहला दोहरा शतक, तिहरे शतक के करीब...

सरफराज खान आईपीएल में किंग्‍स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते हैं.

Edited By : India.com Staff |Jan 22, 2020, 04:22 PM IST

Published On Jan 22, 2020, 04:22 PM IST

Last UpdatedJan 22, 2020, 04:22 PM IST

रणजी ट्रॉफी 2019-20 के मुकाबले में मुंबई के मिडल ऑर्डर बल्‍लेबाज सरफराज खान ने बुधवार को फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट में अपना पहला दोहरा शतक जड़ा. सरफराज खबर लिखे जाने तक 261 रन बनाकर खेल रहे हैं. अपनी पारी में वो अबतक 26 चौके और सात छक्‍के लगा चुके हैं.

सरफराज खान ने साल 2015 में अपना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से अपना आईपीएल डेब्‍यू किया था. सरफराज इस वक्‍त किंग्‍स इलेवन पंजाब का हिस्‍सा हैं. वो अब तक 33 आईपीएल मैच खेल चुके हैं, जिसमें 23 पारियों में सरफराज 408 रन बना चुके हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

 

View this post on Instagram

 

Best friends are hard to find cuz the very best one is already mine. 😍🤘 securityyyyyyy 

A post shared by SARFARAZ KHAN (@sarfarazkhan97) on Aug 16, 2019 at 10:12pm PDT

मौजूदा मैच में सरफराज के दोहरे शतक की मदद से उत्‍तर प्रदेश द्वारा बनाए गए 625/8 रन के सामने मुंबई की टीम इस वक्‍त 626/6 रन बनाकर खेल रही है. मुंबई ने एक रन की बढ़त बना ली है. इससे पहले मैच में उत्‍तर प्रदेश के मध्‍यक्रम के बल्‍लेबाज उपेंद्र यादव 203(239) ने भी दोहरा शतक जड़ा था.

Editor's Pick