• Home
  • News
  • Ranji trophy 2021 22 saurashtra vs mumbai cheteshwar pujara hits 91 run inning after drop out from team india 5249716

Ranji Trophy में शतक से चूके Cheteshwar Pujara, वनडे के अंदाज में लगाए चौके-छक्‍के

Cheteshwar Pujara को खराब फॉर्म के चलते टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया है. उन्‍हें और अजिंक्‍य रहाणे को रणजी ट्रॉफी खेलकर फॉर्म में लौटने के निर्देश दिए गए हैं.

Edited By : India.com Staff |Feb 20, 2022, 07:19 PM IST

Published On Feb 20, 2022, 07:19 PM IST

Last UpdatedFeb 20, 2022, 07:19 PM IST

खराब फॉर्म के चलते टीम इंडिया (Team India) से बाहर किए गए सीनियर बल्‍लेबाज चेतेश्‍वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) का जलवा घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy 2021-22) के दौरान देखने को मिला. पुजारा ने मैच में वनडे के अंदाज में 83 गेंदों पर 91 रन ठोक दिए. अपनी पारी में उन्‍होंने 16 चौकों के अलावा एक छक्‍का भी जड़ा. पुजारा और अजिंक्‍य रहाणे (Ajinkya Rahane) को श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज में मौका नहीं दिया गया है. दोनों को पहले ही यह साफ कर दिया गया है कि उनके लिए अभी टीम इंडिया के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं. रणजी ट्रॉफी में अच्‍छा प्रदर्शन कर उन्‍हें फिर से भारतीय टीम में मौका दिया जा सकता है.

सौराष्ट्र ने मैच के चौथे और अंतिम दिन दूसरी पारी में नौ विकेट पर 372 रन बनाकर मैच ड्रॉ कराया. जब मैच ड्रॉ घोषित किया गया तब सौराष्ट्र की बढ़त सिर्फ 48 रन की थी लेकिन समय की कमी के कारण मुंबई की टीम संभावित जीत से वंचित रह गई.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रणजी ट्रॉफी में रिकॉर्ड 41 बार के चैंपियन मुंबई को पहली पारी में बढ़त के कारण तीन अंक से संतोष करना पड़ा. गत चैंपियन सौराष्ट्र को एक अंक मिला. बाएं हाथ के स्पिनर शम्स मुलानी ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 114 रन देकर सात विकेट चटकाए. उन्होंने पहली पारी में भी चार विकेट हासिल किए थे.

पुजारा पिछले एक साल में 14 टेस्ट में 24.08 की औसत से सिर्फ 602 रन बना पाए हैं.

पिछला टेस्ट शतक 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बनाने वाले पुजारा पहली पारी में खाता खोलने में भी नाकाम रहे थे जबकि रहाणे ने मुंबई की एकमात्र पारी में शतक जड़ा था.

अंतिम दिन का आकर्षण हालांकि पुजारा की पारी रही. उन्होंने स्वच्छंद होकर बल्लेबाजी की और 100 से अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. अपने मजबूत डिफेंस के लिए पहचाने जाने वाले पुजारा ने इस तरह अपनी छवि के विपरीत बल्लेबाजी की. उन्होंने अपनी पारी में 16 चौके और एक छक्का जड़ा.

Editor's Pick