This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
2021 में नहीं होगा भारतीय क्रिकेट का यह सबसे बड़ा टूर्नामेंट, BCCI का फोकस सफेद बॉल पर
इस साल घरेलू क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का आयोजन रद्द हो सकता है. कोरोना वायरस के दौर में बोर्ड को इसका आयोजिन मुश्किल लग रहा है.
Written by Arun Kumar
Last Published on - January 29, 2021 6:42 PM IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते देश में सेहत की सुरक्षा के मद्देनजर कड़ी गाइडलाइन्स को फॉलो करना जरूरी है. ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस साल रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy 2021) का आयोजन टालने की सोच रहा है. कई कड़ी रोकथाम के इस दौर में क्रिकेट के लंबे फॉर्मेट के लिए 38 टीमों को एकत्रित करना बेहद चुनौतीपूर्ण है. ऐसे में बोर्ड चाहता है कि यह प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट का आयोजन टाल कर विजय हजारे ट्रॉफी को प्राथमिकता दी जाए.
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई जल्दी ही इसकी घोषणा कर सकता है. इससे पहले रिपोर्ट थी कि बीसीसीआई इस सीजन रणजी ट्रॉफी या विजय हजारे ट्रॉफी में से किसी एक का ही आयोजन कर सकता है. इसके अलावा बीसीसीआई इस सीजन महिला टी20 टूर्नामेंट की शुरुआत को लेकर भी उत्सुक है.
TRENDING NOW
बीसीसीआई की अपेक्स काउंसिल जब 17 फरवरी को एक मीटिंग करेगी, तब इन मुद्दों पर चर्चा होगी. इस दौरान बीसीसीआई के सचिन जय शाह (Jay Shah) इस अपेक्स काउंसिल से यह सुझाव मांग सकते हैं कि बताए कि इन मुश्किल हालात में क्या लाल गेंद क्रिकेट का आयोजन किया जा सकता है. माना जा रहा है कि अपेक्स काउंसिल के कुछ सदस्य इस बात के पक्ष में हैं कि घरेलू क्रिकेट में लाल गेंद के फॉर्मेट को थोड़ा बहुत खेला जाना चाहिए.
कोविड- 19 के इस दौर में फिलहाल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेली जा रही है. कोरोना वायरस के अस्तित्व में आने के बाद यह भारत में पहला क्रिकेट टूर्नामेंट है. इसके बाद अप्रैल-मई में टी20 लीग आईपीएल का आयोजन भी होना है. इसके बाद भारत में टी20 वर्ल्ड कप भी आयोजित होना है. ऐसे में रणजी ट्रॉफी के सीजन का टलने के आसार इस लिहाज से भी ज्यादा हैं.
