रणजी ट्रॉफी: बंगाल के कई खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव, ट्रेनिंग सेशन रद्द

पश्चिम बंगाल को 13 जनवरी से अपने रणजी ट्रॉफी अभियान की शुरुआत करनी है लेकिन उससे पहले उसके 6 खिलाड़ी और एक सपॉर्टिंग स्टाफ का एक सदस्य कोरोना पॉजिटिव है.

Edited By : India.com Staff |Jan 03, 2022, 03:24 PM IST

Published On Jan 03, 2022, 03:24 PM IST

Last UpdatedJan 03, 2022, 03:24 PM IST

कोरोना वायरस के चलते 2 साल से स्थगित पड़ी रणजी ट्रॉफी की शुरुआत से पहले बंगाल टीम को करारा झटका लगा है. उसकी टीम के 6 खिलाड़ी और एक स्टाफ सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. खिलाड़ियों के कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद क्रिकेट असोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) ने ट्रेनिंग सेशन रद्द कर दिया है.

बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) के सचिव स्नेहाशीष गांगुली ने बयान में कहा, ‘कोविड महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कैब ने सभी बंगाल खिलाड़ियों का आरटीपीसीआर टेस्ट कराया था, जिसमें कुछ खिलाड़ी कोविड से संक्रमित पाए गए हैं. कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए उन्हें क्वारंटीन किया गया है.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

https://twitter.com/CabCricket/status/1477691294302433280?s=20

खिलाड़ियों के संक्रमित पाए जाने की वजह से बंगाल का मुंबई टीम के खिलाफ होने वाला दो दिवसीय अभ्यास मैच रद्द कर दिया गया है. अभी यह तय नहीं है कि बंगाल दूसरे अभ्यास मैच में भाग लेगा या नहीं.

बंगाल को राजस्थान, केरल, हरियाणा और त्रिपुरा के साथ ग्रुप बी में रखा गया है. वह अपना पहला मैच 13 जनवरी से बेंगलुरू में त्रिपुरा के खिलाफ खेलेगा. सीएबी ने टूर्नामेंट को रोकने का भी फैसला किया है और मंगलवार को शीर्ष परिषद की आपात बैठक बुलाई है. इसमें कहा गया है, ‘सीएबी ने इसके साथ ही 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के पंजीकृत खिलाड़ियों का टीकाकरण करवाने का भी निर्णय किया है.’

कोलकाता इस साल रणजी ग्रुप-स्टेज खेलों की मेजबानी करने वाले छह शहरों में से एक है, जिसमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, मुंबई और तिरुवनंतपुरम भी शामिल हैं. शहर में रणजी नॉकआउट की मेजबानी भी होगी.

Editor's Pick