- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ranji Trophy, Elite Group B, Round 4, Day 4: Bengal beat Tamil Nadu by 1 wickets
रणजी ट्रॉफी: बंगाल ने तमिलनाडु को एक विकेट से हराया
बंगाल के लिए सुदीप चटर्जी ने 40 रन की पारी खेली
Published On Dec 01, 2018, 06:37 PM IST
Last UpdatedDec 01, 2018, 06:37 PM IST
sudip-chaterjee © IANS (file image)
बंगाल ने तमिलनाडु को रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी के मुकाबले में एक विकेट से हराकर पूरे छह अंक हासिल कर लिए।
बंगाल के अब 12 अंक है और वह सीजन की पहली जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है ।
जीत के लिए 216 रन के लक्ष्य के जवाब में बंगाल का मध्यक्रम लड़खड़ा गया था। तमिलनाडु के स्पिनर राहिल एस शाह ने पांच विकेट लेकर तमिलनाडु को मैच में लौटाया। बंगाल के लिए प्रदीप्ता प्रमाणिक ने 97 गेंद में 25 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया।
सुदीप चटर्जी ने 40 रन की पारी खेली। शाह ने अनुस्तूप मजूमदार, रितिक चटर्जी और श्रीवत्स गोस्वामी को जल्दी आउट करके बंगाल का स्कोर सात विकेट पर 150 रन कर दिया।
इसके बाद सुदीप और प्रमाणिक ने 25 ओवर में 55 रन जोड़े। सुदीप और अशोक डिंडा के आउट होने के बाद प्रमाणिक ने 11वें नंबर के बल्लेबाज ईशान पोरेल के साथ मिलकर टीम को जीत तक पहुंचाया।
(इनपुट-एजेंसी)