- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ranji Trophy, Elite Group B, Round 4, Day 4: Hyderabad wins over Himachal Pradesh by 10 wickets
रणजी ट्रॉफी: हैदराबाद ने हिमाचल प्रदेश को 10 विकेट से हराया
पहली पारी में एक रन की बढ़त लेने वाले हैदराबाद को जीत के लिए 97 रन का लक्ष्य मिला था।
Published On Dec 01, 2018, 08:48 PM IST
Last UpdatedDec 01, 2018, 08:48 PM IST
A-cricket-bat-and-ball
रवि किरण के 4 और टी त्यागराजन के 3 विकेट से हैदराबाद ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी के मैच में शनिवार को अंतिम दिन हिमाचल प्रदेश की दूसरी पारी 97 रन पर समेटकर 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत से हैदराबाद को सात अंक मिले।
हिमाचल ने चौथे दिन के खेल के अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की लेकिन हैदराबाद के गेंदबाजों के आगे उनकी पारी ज्यादा लंबी नहीं चली और पूरी टीम 97 रन पर आउट हो गई। सुमित वर्मा (19) टीम के शीर्ष स्कोरर रहे। रवि ने 34 रन देकर चार जबकि त्यागराजन ने मात्र नौ रन देकर तीन खिलाड़ियों के विकेट चटकाए।
पहली पारी में एक रन की बढ़त लेने वाले हैदराबाद को जीत के लिए 97 रन का लक्ष्य मिला जिसे उन्होंने 28.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के हासिल कर लिया। तन्मय अग्रवाल ने नाबाद 48 और प्लेयर ऑफ द मैच कप्तान अक्षत रेड्डी ने नाबाद 44 रन बनाये। रेड्डी ने पहली पारी में भी 99 रन बनाए थे।