रणजी ट्रॉफी: झारखंड ने गोवा को हराकर 6 अंक हासिल किए

झारखंड को दूसरी पारी में जीत के लिए 106 रन का लक्ष्य मिला था।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 01, 2018, 08:39 PM IST

Published On Dec 01, 2018, 08:39 PM IST

Last UpdatedDec 01, 2018, 08:39 PM IST

Cricket-bat-and-ball

डेब्‍यू मैच खेलने उतरे राहुल प्रसाद के 6 विकेट से झारखंड ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी के मैच में शनिवार को चौथे दिन गोवा की दूसरी पारी महज 131 रन पर समेट कर सात विकेट से जीत दर्ज की।

गोवा ने दिन की शुरुआत 10 रन पर एक विकेट से की लेकिन 45 रन तक उनकी आधी टीम पवेलियन लौट गई। स्नेहल कौथंकर (35) और सुयश प्रभुदेसाई (39) ने छठे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। इस साझेदारी के टूटते ही गोवा की पारी फिर से लड़खड़ा गयी और टीम 131 रन पर आउट हो गई।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

राहुल ने 45 रन देकर छह विकेट लिए। आशीष कुमार ने 17 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

झारखंड को दूसरी पारी में जीत के लिए 106 रन का लक्ष्य मिला जिसे उन्होंने तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज के देवब्रत ने नाबाद 48 रन बनाए।

झारखंड के लिए पहली पारी में 127 रन बनाने वाले युवा अनुकूल राय मैन ऑफ द मैच रहे।

Editor's Pick