रणजी ट्रॉफी: ओडिशा ने त्रिपुरा को 5 विकेट से दी शिकस्‍त

त्रिपुरा ने ओडिशा के सामने 216 रनों का लक्ष्य रखा था।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 01, 2018, 09:08 PM IST

Published On Dec 01, 2018, 09:08 PM IST

Last UpdatedDec 01, 2018, 09:08 PM IST

Aniket Choudhary © Twitter

सुब्रांशू संदीप (नाबाद 84) और अभिषेक राउत (नाबाद 83) की शानदार पारियों की बदौलत ओडिशा ने रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-सी के मैच में त्रिपुरा को पांच विकेट से हरा दिया।

त्रिपुरा ने ओडिशा के सामने 216 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे मेजबान टीम ने 63.2 ओवरों में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एक समय लग रहा था कि ओडिशा की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर पाएगी क्योंकि मणिशंकर मुरासिंह (चार विकेट) के दम पर त्रिपुरा ने ओड़िशा के पांच विकेट 79 रनों पर ही खो दिए थे, लेकिन इसके बाद संदीप और राउत 138 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई।

राजस्‍थान और उत्‍तर प्रदेश का मैच ड्रॉ

इसी ग्रुप में कानपुर में खेला गया उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बीच के मैच का नतीजा नहीं निकल सका।

राजस्थान ने उत्तर प्रदेश के सामने 330 रनों का लक्ष्य रखा था। उत्तर प्रदेश ने मैच के चौथे और आखिरी दिन शनिवार का अंत दो विकेट के नुकसान पर 116 रनों के साथ करते हुए मैच ड्रॉ करा दिया।

उत्तर प्रदेश के लिए दूसरी पारी में मोहम्मद सैफ ने 58 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 113 गेंदों का सामना किया और छह चौके लगाए। राजस्‍थान ने पहली पारी में 311 रन बनाए थे। जवाब में उत्‍तर प्रदेश की टीम ने 214 रन बनाए। राजस्‍थान की ओर से पहली पारी में तेज गेंदबाज अनिकेेेेत चौधरी ने 5 विकेट लिए।

Editor's Pick