add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

VIDEO: पारस डोगरा ने कर्नाटक के खिलाड़ी को सिर से मारी टक्कर, रणजी ट्रॉफी फाइनल में भयंकर लड़ाई

जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने अपना आपा खो दिया और कर्नाटक के फील्डर को सिर से टक्कर मार दी.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 25, 2026 5:02 PM IST

Paras Dogra headbutts Karnataka fielder: कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के फाइनल के दूसरे दिन जमकर बवाल हुआ. मैच के दूसरे दिन पहले सत्र में जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने अपना आपा खो दिया और कर्नाटक के एक फील्डर को सिर से टक्कर मार दी, जिसे लेकर हंगामा बढ़ गया.

कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल मुकाबला हुबली के डी.आर. बेंद्रे क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में जम्मू कश्मीर की टीम ने पहली पारी में 500 से ज्यादा रन बना लिए हैं. इस मैच के दूसरे दिन मैच में भयंकर लड़ाई देखने को मिली.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

डोगरा ने केवी अनीश को सिर से धक्का मारा

घटना जम्मू-कश्मीर की पारी के 101वें ओवर में हुई जब डोगरा और कन्हैया वधावन बल्लेबाजी कर रहे थे. प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर डोगरा ने किनारा करके चौका मारा, जिसके बाद डोगरा और फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर खड़े फील्डर केवी अनीश के बीच कुछ कहासुनी हुई, डोगरा सीधे अनीश पर झपटे और उनको सिर से मारा, बाद में मयंक अग्रवाल ने बीच-बचाव किया.

केवी अनीश की टिप्पणी से भड़के डोगरा

इस घटना की वजह केवी अनीश की तरफ से लगातार भड़काऊ शब्दों को बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि लंबे समय तक भड़काऊ शब्द सुनने के बाद डोगरा अपना आपा खो बैठे और हमलावर हो गए. बाद में अंपायरों ने बीच-बचाव किया. ओवर के बाद डोगरा ने माफी मांगी, हालांकि,अनीश माफ करने के लिए तैयार नहीं थे. पारस डोगरा ने इस मैच में 70 रन की पारी खेली.

पहले दिन भी हुई थी खिलाड़ियों में नोकझोंक

इससे पहले पहले दिन वैशाक विजयकुमार की एक उछलती हुई बाउंसर डोगरा के ग्लव पर लगी, जिससे उन्हें पहले दिन 48 गेंदों पर 9 रन बनाकर रिटायर हर्ट होना पड़ा था. डोगरा और अनीश के बीच हुई घटना के बाद एक और घटना हुई. तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाक और वधावन एक दूसरे से टकरा गए. वधावन के सिंगल रन दौड़ने के समय यह घटना हुई, सिंगल लेने के रास्ते में उसकी बाईं कोहनी पेसर से टकरा गई, दोनों खिलाड़ी आमने-सामने आ गए.

जम्मू-कश्मीर पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची है और कर्नाटक को कड़ी टक्कर दे रही है. टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करते हुए जम्मू-कश्मीर ने दूसरे दिन 500 से ज्यादा का स्कोर बना लिया है.