रणजी ट्रॉफी 2018-19 : गोवा को रौंद राजस्‍थान फिर टॉप पर पहुंचा

राजस्‍थान की आठ मैचों में ये छठी जीत है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 02, 2019, 02:24 PM IST

Published On Jan 02, 2019, 02:24 PM IST

Last UpdatedJan 02, 2019, 02:24 PM IST

bat-ball

राजस्‍थान क्रिकेट टीम ने गोवा को 10 विकेट से रौंदकर रणजी ट्रॉफी 2018-19 ग्रुप सी में फिर से शीर्ष स्‍थान हासिल कर लिया है।

राजस्‍थान की आठ मैचों में ये छठी जीत है। मैच के चौथे और अंतिम दिन गोवा ने 5 विकेट पर 199 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पूरी टीम दूसरी पारी में 295 रन पर सिमट गई।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें: स्‍टोइनिस के ऑलराउंड प्रदर्शन से जीता मेलबर्न स्‍टार्स

इस तरह गोवा की टीम राजस्‍थान से 70 रन पीछे रह गई। राजस्‍थान ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 513 रन बनाकर घोषित की थी। गोवा ने पहली पारी में 244 रन बनाए थे।

राजस्‍थान के सामने 27 रन का मामूली लक्ष्‍य था जो उसने बिना कोई विकेट गंवाए पांच ओवर में ही हासिल कर लिए। गोवा की ओर से चेतन बिष्‍ट 15 और अमित कुमार गौतम 11 रन बनाकर नाबाद लौटे।

पढ़ें: सोफी के धमाकेदार अर्धशतक से जीता मेलबर्न रेनेगेड्स

इससे पहले गोवा की ओर से अमित वर्मा ने चौथे  दिन 84 रन से आगे खेलते हुए 118 रन की पारी खेली। राजस्‍थान की ओर से राहुल चाहर ने 81 रन देकर 5 और तनवीर उल हक ने 87 रन देकर 4 विकेट लिए।

इस जीत से राजस्‍थान को सात अंक मिले।

संक्षिप्‍त स्‍कोर:

राजस्‍थान : 8 विकेट पर 513 रन (घोषित)।

गोवा: पहली पारी 244 रन, दूसरी पारी 295 रन (अमित वर्मा 118, राहुल चाहर 81/5)।

Editor's Pick