रणजी ट्रॉफी: आशुतोष की घातक गेंदबाजी, बिहार ने मेघालय को 125 रन पर समेटा
मेघालय की तरफ से सलामी बल्लेबाज राज बिस्वा (56) और अभय नेगी (38) ही कुछ देर तक आशुतोष का सामना कर पाए।
Published On Dec 14, 2018, 04:44 PM IST
Last UpdatedDec 14, 2018, 04:44 PM IST
Cricket-bat-and-ball © Getty Images
बाएं हाथ के स्पिनर आशुतोष अमन ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 51 रन देकर 8 विकेट लिए जिससे बिहार ने रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप मैच में मेघालय को 125 रन पर समेट दिया।
बिहार ने इसके जवाब में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 80 रन बनाए हैं। कप्तान बाबुल कुमार 43 और केशव कुमार 16 रन पर खेल रहे हैं।
पढ़ें: शास्त्री के बयान पर भड़के गंभीर, कहा ‘जो कुछ हासिल नहीं कर पाते वो ऐसे बयान देते हैं’
इससे पहले मेघालय के बल्लेबाज आशुतोष की फिरकी के सामने नहीं चल पाए। मेघालय की तरफ से सलामी बल्लेबाज राज बिस्वा (56) और अभय नेगी (38) ही कुछ देर तक उनका सामना कर पाए।
मेघालय के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। बिहार ने मौजूदा सीजन में अब तक 4 मैच खेले हैं जिसमें से उसे दो में जीत मिली है जबकि एक मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा। 14 अंक के साथ बिहार की टीम अपने ग्रुप में चौथे स्थान पर है।
पढ़ें: शाई होप का लगातार दूसरा शतक, बांग्लादेश के सामने 199 रन का लक्ष्य
उधर, मेघालय ने 5 मैचों में से तीन में जीत दर्ज की है जबकि एक मैच में उसे हार मिली है वहीं एक मैच ड्रॉ रहा है। 19 अंक के साथ मेघालय की टीम प्लेट ग्रुप में दूसरे स्थान पर है। उत्तराखंड इस ग्रुप में टॉप पर है जिसने अपने सभी 5 मैच जीते हैं। उसके 33 अंक हैं।