- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ranji Trophy Quarter Final: Eyes on Cheteshwar pujara in Saurashtra-Uttar Pradesh tie
रणजी क्वार्टर फाइनल: यूपी-सौराष्ट्र मुकाबले में पुजारा पर रहेगी नजर
ग्रुप स्तर के मैच खत्म होने के बाद मंगलवार से रणजी ट्रॉफी 2018-19 सीजन के क्वार्टर फाइनल शुरू होंगे।
Published On Jan 14, 2019, 06:34 PM IST
Last UpdatedJan 14, 2019, 06:34 PM IST
Cheteshwar Pujara (File Photo) @ AFP
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार टेस्ट सीरीज में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले चेतेश्वर पुजारा सौराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच मंगलवार से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मैच में आकर्षण का केंद्र होंगे।
पुजारा ने इस महत्वपूर्ण मैच के लिये खुद को उपलब्ध रखा है जिससे सौराष्ट्र की टीम को काफी मजबूती मिलेगी। सौराष्ट्र की टीम ग्रुप ए में तीन जीत और पांच ड्रॉ के साथ अजेय रही।
पढ़ें:- अगर प्लेइंग इलेवन में चुना गया तो मौके को हाथ से जाने नहीं दूंगा: शुभमन गिल
भारतीय टेस्ट टीम के मुख्य बल्लेबाज पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया में तीन शतक जड़कर नया इतिहास रचने में अहम भूमिका निभायी थी। सौराष्ट्र की टीम इस मैच में आत्मविश्वास के साथ उतरेगी। उसने विदर्भ के खिलाफ पिछले मैच में पहली पारी में बढ़त हासिल की जिसमें उसके मुख्य तेज गेंदबाज और कप्तान जयदेव उनादकट ने 56 रन देकर छह विकेट लिये थे।
पढ़ें:- आईपीएल में तेज गेंदबाजों को आराम देने के पक्ष में नहीं हैं आशीष नेहरा
पुजारा के अलावा सौराष्ट्र की निगाह शेल्डन जैकसन पर टिकी रहेगी जिन्होंने इस सीजन में अभी तक 613 रन बनाये हैं। हार्विक देसाई (538 रन) ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है।
गेंदबाजी विभाग में उनादकट और बायें हाथ के स्पिनर धर्मेन्द्र सिह जडेजा पर सौराष्ट्र का दारोमदार रहेगा। उत्तर प्रदेश को घरेलू मैदान पर खेलने का लाभ मिलेगा। बल्लेबाजी में वो काफी हद तक रिंकू सिंह (803 रन) प्रियम गर्ग (740 रन) और अक्षदीप नाथ (709 रन) पर निर्भर है। टीम को सीनियर बल्लेबाज सुरेश रैना से भी महत्वपूर्ण मैच में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
सौरभ कुमार, दीपक धापोला और अंकित राजपूत तीनों ने अब तक उत्तर प्रदेश की तरफ से अच्छी गेंदबाजी की है।
(एजेंसी)