रणजी ट्रॉफी: पुजारा के सस्‍ते में आउट होने से सौराष्‍ट्र की हालत पतली

रणजी ट्रॉफी 2018-19 सीजन में क्‍वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जा रहे हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 16, 2019, 06:06 PM IST

Published On Jan 16, 2019, 06:06 PM IST

Last UpdatedJan 16, 2019, 06:06 PM IST

Cheteshwar Pujara © Getty Images 1

Cheteshwar Pujara © Getty Images

उत्तर प्रदेश ने बुधवार को रणजी ट्रॉफी 2018-19 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दूसरे दिन पहली पारी में 385 रन बनाकर सौराष्ट्र के स्टंप तक 170 रन पर सात विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की।

सौराष्ट्र के लिये सलामी बल्लेबाज हार्विक देसाई ने अर्धशतकीय पारी खेली, उन्होंने 143 गेंद में 13 चौके से 84 रन बनाये। टीम पहली पारी के आधार पर अब भी 215 रन से पीछे है और उसके तीन विकेट बाकी हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दिन का खेल खत्म होने तक प्रेरक मांकड़ 42 रन और धर्मेंद्र सिंह जडेजा नौ रन बनाकर खेल रहे हैं। सौराष्ट्र ने 11वें ओवर में स्नेल पटेल के रूप में पहला विकेट गंवाया जो अंकित राजपूत (58 रन देकर दो विकेट) की गेंद पर मोहम्मद सैफ को कैच देकर पवेलियन लौटे। अंकित ने अगली ही गेंद पर बल्लेबाजी के लिये उतरे विश्वराज जडेजा (शून्य) को भी आउट कर दिया।

पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया के लौटने के बाद घर से बाहर नहीं निकले हार्दिक पांड्या

उत्तर प्रदेश के आलराउंडर शिवम मावी ने बल्लेबाजी में उपयोगी योगदान देने के बाद गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट चटकाये। शिवम को भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के रूप में पहला विकेट मिला, जो महज 28 गेंद खेलकर दो चौके से 11 रन ही बना सके।

शेल्डन जैक्सन भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके और यश दयाल की गेंद पर विकेटकीपर उपेंद्र यादव को कैच दे बैठे, इससे टीम का स्कोर चार विकेट पर 80 रन हो गया।

पढ़ें:- सबसे बड़े मैच फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी, स्ट्राइक रेट में नंबर वन

स्कोर में छह रन ही जुड़े थे कि अर्पित वसावडा भी आते ही चलते बने, जो खाता भी नहीं खोल सके। यश दयाल का यह दूसरा विकेट रहा। हार्विक देसाई एक छोर पर डटे थे, लेकिन दूसरे छोर पर उन्हें कोई अच्छा साथ नहीं मिला। शिवम ने ही उनकी अर्धशतकीय पारी का अंत किया और अगली गेंद पर कमलेश मकवाना को आते ही चलता किया।

इससे पहले उत्तर प्रदेश ने सात विकेट पर 340 रन से आगे खेलना शुरू किया। सौरभ कुमार ने 26 रन को अर्धशतकीय पारी में तब्दील करते हुए 55 रन बनाये जिसके लिये उन्होंने 83 गेंद खेली। शिवम मावी ने भी 28 रन से आगे खेलते हुए 42 रन बनाकर उपयोगी योगदान दिया। सौरभ कुमार आउट होने वाले अंतिम खिलाड़ी रहे।

सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव  उनादकट ने 86 रन देकर पांच विकेट अपनी झोली में डाले जबकि धर्मेंद्र सिंह जडेजा ने 111 रन देकर तीन विकेट प्राप्त किये। चेतन सकारिया और कमलेश मकवाना को एक एक विकेट मिला।

(एजेंसी)

Editor's Pick