• Home
  • News
  • Ranji Trophy Semi Final: Cheteshwar Pujara was very keen to win, says Jaydev Unadkat

पुजारा में बाकी खिलाड़ियों से ज्‍यादा जीत की लालसा : जयदेव उनादकट

चेतेश्‍वर पुजारा के शतक से सौराष्‍ट्र ने रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में कर्नाटक पर पांच विकेट से जीत दर्ज की।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 28, 2019, 09:27 PM IST

Published On Jan 28, 2019, 09:27 PM IST

Last UpdatedJan 28, 2019, 09:27 PM IST

Cheteshwar Pujara @ Twitter ICC

Cheteshwar Pujara (File Photo) @ Twitter ICC

कर्नाटक को हराकर तीसरी बार रणजी ट्रॉफी फाइनल में जगह बनाने वाली सौराष्ट्र की टीम के कप्तान जयदेव उनादकट ने कहा है कि नाबाद शतक जड़ टीम को जीत दिलाने वाले बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को किसी और से ज्यादा जीत की लालसा थी। पुजारा ने नाबाद 131 रनों की पारी खेल कर्नाटक को हार की तरफ धकेला और अपनी टीम को बीते सात सीजन में तीसरी बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचाया।

पढ़ें:- हार्दिक पांड्या के पास विवाद को भुलाकर एक दिग्गज खिलाड़ी बनने का मौका

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उनादकट ने कहा कि पुजारा का टीम में योगदान उनके द्वारा किए गए रनों से काफी ज्यादा है। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने उनादकट के हवाले से लिखा, “आप टीम को प्रभावित करने के लिए उनसे ज्यादा किसी और पर निर्भर नहीं रह सकते। जिस तरह से उन्होंने यह मैच खेला और आखिरी मैच खेला उससे पता चलता है कि वह टीम में किसी और खिलाड़ी से ज्यादा जीत चाहते थे।”

पढ़ें:- हार्दिक पांड्या के पास विवाद को भुलाकर एक दिग्गज खिलाड़ी बनने का मौका

उन्होंने कहा, “यह एक चीज है जो मुझे उनके बारे में काफी पसंद है। उनके लिए मायने नहीं रखता कि वह किस स्तर पर खेल रहे हैं कौन सा मैच खेल रहे हैं। वो सिर्फ मैदान पर उतरकर मैच जीतना चाहते हैं। यह बताता है कि इस समय वो सौराष्ट्र की जीत के लिए कितने प्रतिबद्ध हैं। वो मैदान पर मेरी मदद करते हैं और बाकी बल्लेबाजों की भी मदद करते हैं।”

(एजेंसी)

Editor's Pick