• Home
  • News
  • Ranji Trophy Semi Final: Kerala vs Vidarbha, Preview

रणजी सेमीफाइनल: विदर्भ से हिसाब चुकता करने मैदान में उतरेगा केरल

रणजी ट्रॉफी 2018-19 सीजन में गुरुवार से सेमीफाइनल मुकबलों की शुरुआत होगी।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 23, 2019, 10:17 PM IST

Published On Jan 23, 2019, 10:17 PM IST

Last UpdatedJan 23, 2019, 10:17 PM IST

Bat ball @ AFP

गुजरात के खिलाफ पिछले मैच में अच्छे प्रदर्शन से उत्साहित केरल गुरूवार से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी 2018-19 सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन विदर्भ से पिछले साल क्वार्टर फाइनल में मिली हार का बदला चुकता करने के लिये उतरेगा।

केरल ने गुजरात को इसी मैदान पर खेले गये क्वार्टर फाइनल में हराया था। डेव वाटमोर की कोचिंग वाली यह टीम फिर से अपने गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- धवन के वनडे में 5,000 रन पूरे, दिग्‍गज लारा की बराबरी की

तेज गेंदबाज बासिल थंपी और संदीप वारियर ने केरल की गुजरात पर जीत में अहम भूमिका निभायी थी और इन दोनों से फिर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। उनका सामना हालांकि मजबूत बल्लेबाजी क्रम से है जिसमें वसीम जाफर, अक्षय वाडकर, कप्तान फैज फजल और संजय रामास्वामी शामिल हैं।

जाफर ने अभी तक इस सत्र में 969 रन बनाये हैं और वह सिक्किम के मिलिंद कुमार के बाद दूसरे स्थान पर हैं। विदर्भ की निगाह एक बार फिर से इस अनुभवी बल्लेबाज पर टिकी रहेंगी। केरल के गेंदबाज उनका विकेट लेने की कोशिश में रहेंगे।

पढ़ें:-  श्रीलंका के खिलाफ टेस्‍ट में डेेब्‍यू करेंगे झाय रिचर्डसन और पैटरसन

विदर्भ ने क्वार्टर फाइनल में उत्तराखंड पर आसान जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेलने के बाद उमेश यादव टीम से जुड़ गये हैं और जाफर बल्लेबाजी में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। विदर्भ की गेंदबाजी काफी मजबूत हैं।

वायनाड की पिच तेज गेंदबाजों के अनुकूल मानी जाती है और दोनों टीमों के पास अच्छा तेज गेंदबाजी आक्रमण है। ऐसे में दोनों टीमों के बल्लेबाजों की परीक्षा होगी। केरल हालांकि अपने स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन की चोट से परेशान है। पिछले मैच में उनके हाथ में चोट लग गयी थी। बल्लेबाजी में केरल का दारोमदार आलराउंडर जलज सक्सेना पर टिका रहेगा। उन्होंने अब तक 537 रन बनाने के अलावा 28 विकेट भी लिये हैं।

सचिन बेबी ने टीम की अगुवाई अच्छी तरह से की है। उन्होंने 479 रन बनाये हैं जिसमें दो शतक भी शामिल हैं।

(एजेंसी)

Editor's Pick