बड़ौदा के खिलाफ रणजी मैच के लिए श्रेयस अय्यर मुंबई की टीम में

मुंबई ने 14 दिसंबर से बड़ौदा के खिलाफ शुरू हो रहे एलीट ग्रुप ए रणजी मैच के लिए अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल किया है।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 11, 2018, 09:59 AM IST

Published On Dec 11, 2018, 09:59 AM IST

Last UpdatedDec 11, 2018, 09:59 AM IST

Shreyas Iyer

इंडिया ए टीम के लिए न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज खेल रहे भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को मुंबई रणजी टीम में शामिल किया गया है। मुंबई ने 14 दिसंबर से बड़ौदा के खिलाफ शुरू हो रहे एलीट ग्रुप ए रणजी मैच के लिए अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल किया है।

अय्यर भारत ए टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर गए हैं लेकिन इस दौरे का तीसरा और अंतिम एकदिवसीय मैच मंगलवार को माउंट मानगानुई के बे ओवल में खेल जाएगा। यह बल्लेबाज बड़ौदा के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मैच के लिए समय पर स्वेदश लौट आएगा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मु्ंबई क्रिकेट संघ ने अपनी वेबसाइट पर सिद्धेश लाड की अगुआई वाली टीम की घोषणा की। पिछले कुछ समय से खराब फार्म से जूझ रहे पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव को टीम से बाहर कर दिया गया है।

गौरतलब है कि चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हार्दिक पांड्या भी इस मैच में उतरेंगे। चोट से उबर चुके हार्दिक को मुंबई के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए बडौदा टीम में जगह दी गई है।

टीम इस प्रकार है:

सिद्धेश लाड (कप्तान), श्रेयस अय्यर, जय बिस्टा, आदित्य तारे, एकनाथ केरकर, शिवम दुबे, आकाश पार्कर, कर्ष कोठारी, विक्रांत आती, ध्रुमिल मातकर, रायस्टन डियास, मिनाद मांजरेकर, शुभम रंजने, भूपेन लालवानी और बद्री आलम।

बड़ौदा टीम:

केदार देवधर, आदित्य वाघमोडे, विष्णु सोलंकी (उपकप्तान), यूसुफ पठान, स्वप्निल सिंह, भार्गव भट, सोएग ताई, रिषी अरोठे, लुकमान मेरिवाला, शिवालिक शर्मा, मितेश पटेल (विकेटकीपर), धीरेन मिस्त्री, सोयेब सेपारिया, प्रत्यूष कुमार और हार्दिक पंड्या।

%e0%a4%87%e0%a4%a8-5-%e0%a4%a7%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a4%95%e0%a5%80-42

ग्लासगो कॉस्मिक से जुड़े इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जेसन रॉय, ETPL के डेब्यू सीजन में बिखेरेंगे जलवा

%e0%a4%87%e0%a4%a8-5-%e0%a4%a7%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a4%95%e0%a5%80-41

अफगानिस्तान की जीत से टूटी कैरेबियाई टीम को लगा झटका, वर्ल्ड कप में जगह बनाने के लिए खेलना होगा क्वालीफाइंग टूर्नामेंट

%e0%a4%87%e0%a4%a8-5-%e0%a4%a7%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a4%95%e0%a5%80-40

अफगानिस्तान की जीत के साथ तय हुईं ICC ODI वर्ल्ड कप 2027 की 10 टीमें, आयरलैंड को हराकर किया क्वालिफाई

shaheen-afridi-29

'मैं अभी भी वनडे कप्तान हूं...' कप्तानी में बदलाव की अफवाहों पर शाहीन अफरीदी का करारा जवाब

icc-73

आईसीसी 'प्लेयर ऑफ द मंथ' की रेस हुई दिलचस्प, हैरी ब्रूक, जस्टिन ग्रीव्स और हसन अवॉर्ड की रेस में शामिल

ind-vs-sl-test-1-2

IND VS SL: श्रीलंका में कैसा है भारत का टेस्ट रिकॉर्ड? जानिए कब खेली थी आखिरी सीरीज

Editor's Pick