add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

पहले ही रणजी मैच में शिवम मावी का कहर, गोवा को सस्ते में समेटा

अपने पहले ही मुकाबले में शिवम मावी ने उत्तरप्रदेश के लिए धारदार गेंदबाजी कर चार विकेट निकाले और गोवा की टीम को बैकफुट पर धकेल दिया।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - November 2, 2018 10:23 AM IST

भारतीय अंडर 19 टीम के स्टार गेंदबाज शिवम मावी ने रणजी ट्रॉफी में शानदार डेब्यू किया है। अपने पहले ही मुकाबले में मावी ने उत्तरप्रदेश के लिए धारदार गेंदबाजी कर चार विकेट निकाले और गोवा की टीम को बैकफुट पर धकेल दिया।

अंडर 19 विश्व कप विजेता टीम के स्टार गेंदबाज शिवम मावी ने रणजी में भी शानदार आगाज किया है। उत्तरप्रदेश की टीम की तरफ से अपना पहला रणजी मैच खेलने उतरे मावी सबसे सफल गेंदबाज रहा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में मावी की धारदार गेंदबाजी की बदौलत ही यूपी ने गोवा की टीम को महज 152 रन पर ऑल आउट करने में कामयाबी हासिल की। शिवम मावी ने 10 ओवर में 25 रन दिए और चार अहम बल्लेबाजों को आउट किया। इसमें तीन ओवर ऐसे रहे जिसमें एक भी रन नहीं बने।

152 रन पर सिमटी गोवा की पारी

उत्तर प्रदेश की टीम ने टॉस जीतकर गोवा को बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। गोवा की पूरी टीम 35.4 ओवर में महज 152 रन बनाकर ही ढेर हो गई। यूपी की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट शिवम मावी ने लिए जबकि अंकित राजपूत, यश दयाल और सौरव कुमार को दो-दो विकेट मिले।

TRENDING NOW

यूपी ने बनाई बढ़त

गोवा की पहली पारी में बनाए 152 रन के जवाब में यूपी की टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक सिर्फ एक विकेट गंवाया और स्कोर 153 रन तक पहुंचा दिया। पहले माधव कौशिक (83 रन नाबाद) और मो. सैफ (54 रन नाबाद) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर मेजबान ने 1 रन की बढ़त हासिल कर ली।