• Home
  • News
  • Rashid Khan Changed The Match in 10th Over taking 2 wickets in Nitish Rana and Samir Rizvi

IPL 2026 WATCH: राशिद खान ने एक ओवर में पलटा मैच, राणा और रिजवी को दिखाया पविलिनयन का रास्ता

राशिद खान ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर दिल्ली कैपिटल्स को बैकफुट पर धकेल दिया. इस ओवर में उन्होंने नीतीश राणा और समीर रिजवी के विकेट लिया.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 09, 2026, 10:08 AM IST

Published On Apr 09, 2026, 10:08 AM IST

Last UpdatedApr 09, 2026, 10:08 AM IST

Samir Rizvi and Rashid Khan

Samir Rizvi and Rashid Khan

क्या राशिद खान चुक चुके हैं. उनके तरकश के तीरों की धार अब पहले जैसी नहीं रही. ऐसे सवाल उठने लगे थे. लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बुधवार, 8 अप्रैल को खेले गए मैच में राशिद ने आलोचकों को करारा जवाब दिया. अरुण जेटली स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में गुजरात टाइटंस को सिर्फ एक रन से जीत मिली. हार का इससे कम अंतर नहीं हो सकता. और जब आप इसमें राशिद खान के प्रदर्शन को देखते हैं तो आपको समझ में आता है कि आखिर क्यों उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. राशिद ने चार ओवरों में 17 रन देकर तीन विकेट लिए. इनमें से दो विकेट तो उन्होंने एक ही ओवर में हासिल किए. और यहीं से मैच का रुख पलट गया.

दिल्ली कैपिटल्स के सामने 211 रन का लक्ष्य था और टीम ने 9 ओवर में 1 विकेट पर 97 रन बना लिए थे. टारगेट के लिए दिल्ली की रफ्तार अच्छी थी. केएल राहुल हाफ सेंचुरी बनाकर खेल रहे थे. उनका साथ दे रहे थे नीतीश राणा, जिन्होंने एक गेंद का सामना कर एक रन बनाया था. प्रथम निसांका पिछले ओवर में आउट हुए थे. और यहां गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने राशिद खान पर भरोसा जताया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

राशिद खान के ओवर की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना. राणा ने 95 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की गेंद को फाइन लेग की ओर खेला. इसके बाद अगली दो गेंदों पर भी नीतीश राणा कोई रन नहीं बना सके. ओवर की चौथी गेंद पर राशिद लेंथ में थोड़ा चूक गए. शॉर्ट पिच गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी. राणा ने उस पर चौका लगा लिया.

इसके बाद राशिद ने कमाल की गेंद फेंकी. उन्होंने गेंद को राणा से दूर किया. गुगली को राणा समझ नहीं पाए. उन्होंने हवा में खेला चाहा. गेंद बल्ले पर पूरी तरह नहीं आई. रफ्तार 95 किलोमीटर प्रति घंटा था. ऑफ स्टंप के बाहर. गेंद बल्ले से दूर होती जा रही थी. और आखिर में हवा में ऊंची गई. लॉन्ग ऑफ पर साई सुदर्शन ने दौड़कर अच्छा कैच किया.

इसके बाद क्रीज पर आए समीर रिजवी. समीर रिजवी पिछले दो मैचो में दिल्ली कैपिटल्स के प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने हाफ सेंचुरी लगाई थी. और मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी उन्होंने 90 रन की पारी खेली थी. लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के घरेलू मैदान पर वह खाता भी नहीं खोल पाए.

राशिद खान पिछली गेंद पर विकेट हासिल कर चुके थे. और इस बार उन्होंने गुगली फेंकी. उनका सबसे बड़ा हथियार. टप्पा खाने के बाद गेंद तेजी से अंदर आई. रिजवी गेंद की रफ्तार और टर्न पर पूरी तरह चकमा खा गए. उनका बल्ला शरीर से दूर गया. गेंद को बल्ले और पैड के बीच से जगह मिली. और वह विकेटों से टकराई. रिजवी जीरो पर आउट हुए.

IPL 2026 Points Table

स्थान टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1 राजस्थान रॉयल्स 3 3 0 0 6 +2.403
2 पंजाब किंग्स 3 2 0 1 5 +0.637
3 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2 2 0 0 4 +2.501
4 दिल्ली कैपिटल्स 3 2 1 0 4 +0.811
5 सनराइजर्स हैदराबाद 3 1 2 0 2 +0.275
6 गुजरात टाइटंस 3 1 2 0 2 -0.270
7 लखनऊ सुपर जायंट्स 2 1 1 0 2 -0.542
8 मुंबई इंडियंस 3 1 2 0 2 -0.715
9 कोलकाता नाइट राइडर्स 3 0 2 1 1 -1.964
10 चेन्नई सुपर किंग्स 3 0 3 0 0 -2.517

इस ओवर में सिर्फ चार रन देकर राशिद ने दो अहम विकेट हासिल किए. इसके बाद राशिद 14वें ओवर में गेंदबाजी करने आए. हालांकि वह हैटट्रिक नहीं ले सके लेकिन उन्होंने इस ओवर में कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल का विकेट लिया.

मैच की बात करें तो दिल्ली की टीम 211 रन का लक्ष्य का पूरा करने उतरी और 209 रन तक ही पहुंच सकी. आखिरी दो गेंद पर बहुत रोमांच रहा. लेकिन आखिर में बाजी गुजरात के हाथ लगी. गुजरात का इस जीत के साथ खाता खुल गया.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick