• Home
  • News
  • Rashid khan irbahim Zadran lead Afghanistan to series win against Bangladesh

AFG VS BAN: राशिद खान का 'पंजा', बांग्लादेश को हराकर अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज पर किया कब्जा

अफगानिस्तान की टीम बेहद धीमी पिच पर 44.5 ओवरों में 190 रन पर आउट हो गई, मगर इसके बाद राशिद खान की धारदार गेंदबाजी से अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 28.3 ओवर में 109 रन पर ढेर कर दिया.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Oct 12, 2025, 09:31 AM IST

Published On Oct 12, 2025, 09:31 AM IST

Last UpdatedOct 12, 2025, 09:31 AM IST

Afghanistan cricket team

Afghanistan cricket team

AFG VS BAN: इब्राहिम जदरान की 95 रनों की पारी और राशिद खान के पांच विकेटों की बदौलत अफगानिस्तान ने अबू धाबी में दूसरे वनडे में बांग्लादेश को 81 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है.

पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम बेहद धीमी पिच पर 44.5 ओवरों में 190 रन पर आउट हो गई, मगर इसके बाद राशिद खान की धारदार गेंदबाजी से अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 28.3 ओवर में 109 रन पर ढेर कर दिया. इससे पहले अफगानिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था. अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज जीतकर हार का बदला ले लिया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इब्राहिम जदरान ने अकेले किया संघर्ष

पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की पारी इब्राहिम जदरान की 140 गेंदों की धैर्यपूर्ण पारी पर टिकी रही, जिसमें सिर्फ 3 चौके और एक छक्का शामिल था. रहमानुल्लाह गुरबाज एक गलत पुल शॉट का शिकार हो गए, जबकि सेदिकुल्लाह अटल ने भी निराश किया. जदरान ने मेहदी हसन मिराज (42 रन पर 3 विकेट) और तन्ज़ीम हसन साकिब (35 रन पर 2 विकेट) के चुनौतीपूर्ण स्पैल के सामने शानदार बल्लेबाजी की. रहमत शाह पिंडली की समस्या के कारण 9 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए. मोहम्मद नबी ने 30 गेंदों पर 22 रन और अल्लाह गजनफर (18 गेंदों पर 22 रन) के आखिरी ओवरों में कुछ दम दिखाया, मगर अफगानिस्तान की टीम 44.5 ओवरों में 190 रन पर आउट हो गई.

अजमतुल्लाह- राशिद ने बरपाया कहर

बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 191 रन का लक्ष्य था, मगर राशिद खान और अजमतुल्लाह उमरजई की घातक गेंदबाजी के आगे
बांग्लादेश की पारी जल्द ही बिखर गई. अजमतुल्लाह उमरज़ई ने अपने पहले ही ओवर में तंजीद हसन को शून्य पर आउट कर दिया, इसके बाद नजमुल हुसैन शांतो दूसरे ओवर में रन आउट हो गए, सैफ़ हसन ने भी एक ओवर में चौका और छक्का जड़ा, मगर वह अजमतुल्लाह का शिकार बन गए. अजमततुल्लाह ने बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन को 4 रन पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया, जिससे टीम पूरी तरह बैकफुट पर चली गई, इसके बाद राशिद खान ने कहर बरपाया.

राशिद खान ने तौहीद हृदॉय को 24 रन पर बोल्ड किया. राशिद खान ने दो लगातार गेंदों पर नुरुल हसन और तन्ज़ीम हसन को आउट किया, मगर वह हैट्रिक से चूक गए. राशिद खान ने इसके बाद तनवीर इस्लाम को आउट किया और फिर रिशाद हुसैन को आउट कर पंजा खोला. जाकेर अली ने 18 रन की पारी खेली. बांग्लादेश की पूरी टीम 28.3 ओवर में 109 रन पर ढेर हो गई.

Editor's Pick