राशिद खान की चोट पर बोले गुलबदीन नायब- मजबूत होते हैं अफगानी, ये छोटी सी बात

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान सिर पर गेंद लगने के बाद राशिद खान मैदान से बाहर चले गए थे।

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 09, 2019, 11:05 AM IST

Published On Jun 09, 2019, 11:05 AM IST

Last UpdatedJun 09, 2019, 11:05 AM IST

राशिद खान (AFP)

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान गुलबदीन नायब ने बयान दिया है लेग स्पिनर राशिद खान अगले मैच से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉन्टन में खेले गए मैच के दौरान पहली पारी में लोकी फर्ग्यूसन की बाउंसर सिर पर लगने के बाद राशिद खान मैदान से बाहर चले गए थे। गेंद राशिद के हेलमेट से लगी थी और स्टंप से जा टकराई। आउट होकर मैदान से जाते समय राशिद तकलीफ में दिख रहे थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पहले टेस्ट में फेल होने के बाद राशिद न्यूजीलैंड की पारी के दौरान गेंदबाजी या फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं आए। मैच के बाद कप्तान नायब ने बताया कि राशिद बेहतर महसूस कर रहे थे। और 15 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले फिट हो जाएंगे।

सिर पर गेंद लगने से सुन्न हुआ राशिद का दिमाग, नहीं मिली फील्डिंग की इजाजत

नायब ने कहा, “वो बेहतर महसूस कर रहा है। डॉक्टर ने उसे फिलहाल मैदान पर जाने से मना किया है लेकिन वो ठीक है। उसे आराम की जरूरत है। हमारे पास अभी काफी समय है, वो ठीक है।”

अफगानी कप्तान ने आगे कहा, “मैंने फीजियो से पूछा कि क्या उसे आराम की जरूरत है, उसे कुछ सिरदर्द है। अगले मैच से पहले हमारे पास एक हफ्ते का आराम है। वो अब ठीक महसूस कर रहा है। हालांकि उसे अस्पताल जाकर कुछ जांच करवानी होगी। वो ठीक है, अफगानी लोग मजबूत होते हैं इसलिए ये छोटी सी चीज है।”

Editor's Pick