- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Rashid Khan is the best leg-spinner in world: Dean Jones
'चहल नहीं राशिद खान दुनिया का सर्वश्रेष्ठ लेग स्पिनर'
डीन जोन्स से पूछा गया था कि चहल और राशिद में कौन बेहतर गेंदबाज है। जोन्स ने राशिद को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ लेग स्पिनर करार दिया।
Published On Apr 18, 2018, 06:19 PM IST
Last UpdatedApr 18, 2018, 06:19 PM IST
डिजाइन फोटो © IANS
पूर्व आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डीन जोन्स ने अफगानिस्तान के युवा लेग स्पिनर राशिद खान की जमकर तारीफ की है। डीन जोन्स ने राशिद को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ लेग स्पिनर करार दिया। जोन्स का मानना है कि जो खूबी इस अफगानिस्तानी स्पिनर में है वो बात किसी और फिरकी गेंदबाज में नहीं। बतौर लेग स्पिनर वह राशिद को सौ फीसदी सटीक मानते हैं। उन्होंने बताया कि चहल भी शानदार गेंदबाज है लेकिन कुछ मामलों में राशिद उनसे आगे हैं।
पूर्व आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डीन जोन्स ने अफगानिस्तानी लेग स्पिनर राशिद खान की तारीफ करते हुए कहा कि वह शानदार गेंदबाज हैं। राशिद की खासियत है कि वह गेंद को दोनों तरफ स्पिन करा सकता है। राशिद (19 साल) आईपीएल में अभी सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक तीन मैचों में दो विकेट लिये हैं।
जोन्स ने कहा, ‘‘मैं युजवेंद्र चहल का पूरा सम्मान करता हूं लेकिन मैं राशिद खान का प्रशंसक हूं। मैं अफगानिस्तान राष्ट्रीय टीम का कोच रहा हूं और जानता हूं कि वह किस तरह का गेंदबाज है।’’
खबर के मुताबिक जोन्स से पूछा गया था कि चहल और राशिद में कौन बेहतर गेंदबाज है। सवाल के जवाब में उन्होंने राशिद को बेहतर स्पिनर गेंदबाज बताया। गौरतलब है कि राशिद खान आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हैं जबकि युजवेंद्र चहल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर की टीम का हिस्सा हैं। पिछले कुछ सालों में दोनों ही गेंदबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है।