- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Rashid khan returns to afghanistan squad for south africa odis ibrahim mujeeb miss out due to injuries
SA के खिलाफ ODI सीरीज के लिए AFG टीम का ऐलान, राशिद की वापसी, दो स्टार खिलाड़ी बाहर
दोनों टीमें 2019 और 2023 विश्व कप में वनडे फॉर्मेट में दो बार भिड़ चुकी हैं, जिसमें दोनों मौकों पर दक्षिण अफ्रीका विजयी रहा है.
Published On Sep 12, 2024, 11:09 PM IST
Last UpdatedSep 12, 2024, 11:09 PM IST
(Image credit- IANS)
AFG Squad for SA ODI Series: अफगानिस्तान के प्रमुख लेग स्पिनर राशिद खान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए टीम में वापसी कर रहे हैं. यह सीरीज 18-22 सितंबर तक शारजाह में खेली जाएगी.
राशिद आयरलैंड के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए थे और यहां तक कि न्यूजीलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान के एकमात्र टेस्ट मैच से भी बाहर हैं। हालांकि, यह मैच ग्रेटर नोएडा में लगातार बारिश के कारण चार दिनों तक शुरू नहीं हो पाया और अब तक हर दिन का खेल रद्द किया गया है, मैच का अंतिम फैसला कल (शुक्रवार को) आएगा.
अब्दुल मलिक और दरवेश वसूली को मिली जगह
टीम में अफगानिस्तान ने शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अब्दुल मलिक को शामिल किया है, जिन्होंने हाल ही में घरेलू लिस्ट ए प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है. दरवेश रसूली, जिन्होंने सात टी-20 मैच खेले हैं और हाल ही में आयोजित लिस्ट ए कप और एससीएल 9 टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है, को भी टीम में जगह मिली है.
मुजीब- जादरान सीरीज का नहीं होंगे हिस्सा
मुख्य चयनकर्ता अहमद शाह सुलेमानखिल ने एक बयान में कहा, मुजीब उर रहमान अपनी चोट से उबर रहे हैं और चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं. इब्राहिम जादरान भी न्यूजीलैंड टेस्ट के पहले टखने में मोच आने के कारण दक्षिण अफ्रीका वनडे से बाहर रहेंगे. उन्होंने कहा, हालांकि, हमने अब्दुल मलिक और दरवेश रसूली जैसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कुछ युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है.
आगामी सीरीज में अफगानिस्तान पहली बार दक्षिण अफ्रीका के साथ वनडे सीरीज खेलेगा. दोनों टीमें 2019 और 2023 विश्व कप में वनडे फॉर्मेट में दो बार भिड़ चुकी हैं, जिसमें दोनों मौकों पर दक्षिण अफ्रीका विजयी रहा है.
अफगानिस्तान टीम :
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उपकप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अब्दुल मलिक, रियाज हसन, दरवेश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैयब, राशिद खान, नांग्याल खरोती , अल्लाह मोहम्मद ग़जनफ़र, फज्जल हक फारुकी, बिलाल सामी, नवीद जादरान और फरीद अहमद मलिक