add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

टी-20 वर्ल्ड कप में हार के बाद राशिद खान की छुट्टी, कई खिलाड़ियों पर भी गिरी गाज, नए कप्तान का भी हुआ ऐलान

अफगानिस्तान की टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में निराश किया था और टीम सुपर-8 के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थी.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - March 5, 2026 5:26 PM IST

Rashid khan sacked: टी-20 विश्व कप में हार के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने राशिद खान की कप्तानी से छुट्टी कर दी है. राशिद खान की जगह सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जदरान को टीम का नया कप्तान बनाया गया है. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान किया है, जिसमें इब्राहिम जदरान टीम का नेतृत्व करेंगे. अफगानिस्तान की टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में निराश किया था और टीम सुपर-8 के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थी.

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ़ आने वाली सीरीज़ के लिए अपनी टीम की घोषणा की. इस सीरीज के लिए टीम में कई बदलाव भी किए हैं. फ़ज़लहक फ़ारूक़ी, गुलबदीन नैब और मोहम्मद इशाक को हाल ही में वर्ल्ड कप का हिस्सा होने के बावजूद ODI और T20I दोनों टीमों के लिए नहीं चुना गया है. टॉप-ऑर्डर विकेटकीपर बैट्समैन नूर रहमान, लेफ्ट-आर्म स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर शराफुद्दीन अशरफ और लेफ्ट-आर्म फास्ट बॉलर फरीद अहमद T20I टीम का हिस्सा हैं. फरीद अहमद मलिक की ODI टीम में वापसी हुई है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

13 मार्च से शुरू होगी सीरीज

ज़िया उर रहमान शरीफी जो T20 वर्ल्ड कप में अफ़गानिस्तान के खेले गए चार मैचों में से तीन में खेले थे, उन्हें ODI टीम में पहली बार शामिल किया गया है. श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे और तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है. तीन T20I मैच 13, 15 और 17 मार्च को खेले जाने हैं, जबकि ODI मैच 20, 22 और 25 मार्च को होंगे. हालांकि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि यह मैच शारजाह और दुबई में खेले जाने हैं, मगर खाड़ी के हालात (ईरान- इजरायल वार) पर सीरीज के फ्यूचर का फैसला होगा. अगर हालात में बदलाव की ज़रूरत पड़ी, तो ACB होस्ट देश और इवेंट शेड्यूल दोनों के लिए दूसरे ऑप्शन देखने पर विचार करेगा.

अफगानिस्तान का T20I स्क्वाड

इब्राहिम ज़द्रान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, शाहिदुल्लाह कमाल, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मोहम्मद नबी, शराफ़ुद्दीन अशरफ़, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, ज़िया उर रहमान शरीफ़ी, फ़रीद अहमद मलिक और अब्दुल्ला अहमदज़ई.

अफगानिस्तान का वनडे स्क्वाड

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उपकप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (wk), इब्राहिम ज़द्रान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खारोटी, AM ग़ज़नफ़र, ज़िया उर रहमान शरीफ़ी, फ़रीद अहमद मलिक और बिलाल सामी.