राशिद खान करेंगे आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से वापसी, आईपीएल में भी आएंगे नजर

अफगनिस्तान और आयरलैंड के बीच अभी वनडे मैचों की सीरीज चल रही हैं, राशिद खान आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे.

Edited By : Bhaskar Tiwari |Mar 12, 2024, 07:37 PM IST

Published On Mar 12, 2024, 07:37 PM IST

Last UpdatedMar 12, 2024, 07:37 PM IST

rashid khan

photo credit ( rashid khan twitter page )

अफगनिस्तान के स्पिन गेंदबाज राशिद खान चोट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं . अफगनिस्तान के टी20 टीम के कप्तान राशिद खान आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से वापसी करने वाले हैं जो 15 मार्च से खेली जाएगी. राशिद खान वनडे विश्व कप के समय चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने सर्जरी करवाई थी. सर्जरी के कारण राशिद खान 3 महीने से ज्यादा समय तक टीम से बाहर रहे हैं.

अफगनिस्तान और आयरलैंड के बीच अभी वनडे मैचों की सीरीज चल रही हैं, इसके बाद राशिद खान आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

राशिद ने इंटरव्यू में बताया कैसे हुई वापसी

राशिद खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि मै देश के लिए आयरलैड के खिलाफ टी20 सीरीज से वापसी कर रहा हूं. पिछले दो दिनों से मैं अभ्यास कर रहा हूं और मुझे इसमें कोई दिक्कत नही हो रही हैं मैं जल्द ही अपनी टीम की जर्सी में नजर आऊंगा. राशिद ने कहा की रिहैब के दौरान के 3 महीने काफी मुश्किल भरे रहें और रिकवरी में भी ज्यादा समय लग गया .राशिद ने कहा कि मैं 7 – 8 महीने से पीठ की दर्द के कारण परेशानी में था लेकिन मैंने विश्व कप से पहले सर्जरी करना सही नहीं समझा, इसलिए इसको टाल दिया था . विश्व कप के बाद ही मैंने सर्जरी करवाई जो कि सफल भी रही जिसके बाद मैंने अपने रिकवरी पर पूरा ध्यान दिया.

टी20 विश्व कप में होगी परीक्षा

जून में टी20 विश्व कप खेला जाना है जिसके लिए सभी टीमों ने तैयारी शुरु कर दी हैं .राशिद खान ने कहा कि अगले 2 महीने काफी अहम होने वाले हैं, क्योंकि आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के बाद आईपीएल भी खेलना हैं. आयरलैंड और आईपीएल में फॉर्म वापस लाने पर ध्यान दूंगा, जिससे टी 20 विश्व कप से पहले मैं आत्मविश्वास में रहूंगा.आईपीएल में बड़े खिलाड़ियो के खिलाफ खेलने का फायदा मुझे मिलेगा और जो अफगानिस्तान के खिलाड़ी आईपीएल नहीं खेल रहें होंगे हम उनसे भी जुड़े रहेंगे.

आईपीएल में भी नजर आएगें राशिद खान

22 मार्च से आईपीएल की शुरुआत होने वाली हैं जिसमें राशिद खान खेलते हुए नजर आएंगे. राशिद खान गुजरात टाइंटस के सबसे अहम खिलाड़ी हैं और पिछले सीजन में भी काफी अहम भूमिका अदा थी. गुजरात टाइंटस की टीम ने पिछले सीजन में फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स से उसे हार मिली थी. इस सीजन गुजरात टीम की कमान युवा शुभमन गिल के हाथों में हैं.

Editor's Pick