- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Rashid Khan takes most IPL wickets among overseas leg-spinners
दिग्गज शेन वॉर्न को पछाड़ राशिद खान बने नंबर वन लेग स्पिनर
कोलकाता के खिलाफ खेले गए आईपीएल के दूसरे क्वालिफायर में लेग स्पिनर राशिद खान ने अपने चार ओवर के कोटे में 19 रन देकर 3 विकेट लिए।
Published On May 25, 2018, 11:09 PM IST
Last UpdatedMay 25, 2018, 11:09 PM IST
Rashid khan © AFP
सनराइजर्स हैदराबाद के युवा लेग स्पिनर राशिद खान ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-11 में गुरुवार को एक खास उपलब्धि हासिल की। राशिद ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आईपीएल के दूसरे क्वालिफायर में अपनी शानदार गेंदबाजी से एक ऐसी उपलब्धि हासिल की जिससे ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज और वर्तमान में राजस्थान रॉयल्स के मेंटर शेन वॉर्न भी पीछे छूट गए।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/virat-kohli-mahendra-singh-dhoni-can-play-100-ball-cricket-tournament-2-715848″][/link-to-post]
कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए इस मुकाबले में राशिद ने अपने चार ओवर के कोटे में 19 रन देकर 3 विकेट लिए। राशिद के मौजूदा आईपीएल में 21 विकेट हो गए हैं। यह आईपीएल के इतिहास में किसी भी विदेशी लेग स्पिनर की ओर से एक एडिशन में लिए गए सबसे अधिक विकेट हैं। इससे पहले शेन वॉर्न ने राजस्थान की ओर से खेलते हुए वर्ष 2008 में कुल 19 विकेट झटके थे।
अफगानिस्तान के इस युवा प्रतिभावान गेंदबाज ने कोलकाता के खिलाफ बल्लेबाजी में भी जमकर हाथ दिखाए। राशिद ने इस मैच में 10 गेंदों पर ताबड़तोड़ 34 रन बनाए जिसमें 2 चौके और 4 छक्के शामिल थे। राशिद के इस आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत उनकी टीम हैदराबाद विपक्षी टीम के सामने 174 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही।
राशिद की टीम ने इस मुकाबले को 13 रन से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया जहां उसका सामना रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। हैदराबाद की टीम पहले क्वालिफायर में चेन्नई से हार गई थी जिसके बाद उसे दूसरा क्वालिफायर खेलना पड़ा। इस आईपीएल में राशिद ने कुल 16 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 64 ओवर की गेंदबाजी की है। राशिद ने इस दौरान 434 रन खर्च करते हुए अब तक 21 विकेट लिए हैं।