• Home
  • News
  • Rashid khan welcomes baby boy amid ipl 2026 GT All rounder Heartfelt post on instagram

आईपीएल 2026 के बीच राशिद खान को मिली बड़ी खुशखबरी, घर आया नन्हा मेहमान

आईपीएल 2026 में राशिद खान ने पांच मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम छह विकेट है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 18, 2026, 11:13 PM IST

Published On Apr 18, 2026, 11:13 PM IST

Last UpdatedApr 18, 2026, 11:13 PM IST

Rashid Khan

Rashid Khan

Rashid khan welcomes baby boy: आईपीएल 2026 के बीच राशिद खान को बड़ी खुशखबरी मिली है. राशिद खान पिता बन गए हैं. राशिद ने खुद इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बच्चे के नाम का भी खुलासा किया है.

गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी और अफगानिस्तान के दिग्गज राशिद खान ने इंस्टाग्राम अपने बेटे की एक बेहद प्यारी फोटो शेयर करते पापा बनने की खुशखबरी शेयर की है. तस्वीर में एक लकड़ी की तख्ती नजर आ रही है, जिस पर लिखा था, “Hello World, मेरा नाम अज़लान खान है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

“दुनिया में तुम्हारा स्वागत है, मेरे नन्हे राजकुमार”

राशिद खान ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, अल्हम्दुलिल्लाह, दुनिया में तुम्हारा स्वागत है, मेरे नन्हे राजकुमार. राशिद ने अपने फैंस से परिवार के लिए दुआ करने की अपील की है. राशिद का यह पोस्ट आते ही उस पर बधाई संदेश आने लगा. कई साथी क्रिकेटर्स ने राशिद खान को पिता बनने पर बधाई दी है.

राशिद खान ने पिछले साल की थी दूसरी शादी

राशिद खान ने दो शादियां की हैं. उनकी पहली शादी 3 अक्टूबर 2024 को हुई थी, उसके बाद 2 अगस्त 2025 को राशिद ने अपनी दूसरी शादी का ऐलान किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी दूसरी पत्नी यूके में रहती है और वह अफगान मूल की है.

आईपीएल 2026 में राशिद खान का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में राशिद खान ने पांच मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम छह विकेट है. केकेआर के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने चार ओवर में 41 रन लुटाए थे. उन्होंने इस सीजन में एक मैच में गुजरात टीम की कप्तानी भी संभाली थी, तब नियमित कप्तान शुभमन गिल चोट की वजह से टीम से बाहर थे.

टी20 में राशिद का है शानदार रिकॉर्ड

17 साल की उम्र में अफगानिस्तान के लिए डेब्यू करने वाले राशिद खान के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हैं. 115 मैचों में उन्होंने 193 विकेट लिए हैं. वह टी20 क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज हैं. उन्होंने 524 मैचों में 708 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है.

Editor's Pick