BCCI ने गेंदबाज रसिख सलाम पर 2 साल का बैन लगाया

त्रिकोणीय एक दिवसीय सीरीज के लिए अंडर-19 भारतीय टीम 15 जुलाई को इंग्‍लैंड के लिए रवाना होगी

Edited By : Press Trust of India |Jun 19, 2019, 10:35 PM IST

Published On Jun 19, 2019, 10:35 PM IST

Last UpdatedJun 19, 2019, 10:35 PM IST

Rasikh Salam @BCCI

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उम्र छिपाने के आरोप में रसिख सलाम को भारत की अंडर-19 टीम से बाहर कर उस पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है।

पढ़ें: आठ हजारी बन अमला ने वनडे में रचा इतिहास, कोहली टॉप पर विराजमान

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बोर्ड ने सलाम की जगह इंग्लैंड में 21 जुलाई से होने वाली त्रिकोणीय एक दिवसीय सीरीज के लिए प्रभात मौर्य को टीम में शामिल किया है। टीम 15 जुलाई को रवाना होगी।

बीसीसीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘बीसीसीआई ने रसिख सलाम पर दो साल का प्रतिबंध लगाया है क्योंकि उसने बीसीसीआई को उम्र का फर्जी प्रमाणपत्र जमा किया था’

पढ़ें: डुसेन और अमला के अर्धशतक, न्‍यूजीलैंड के सामने 242 रन का लक्ष्‍य

टीम के कप्तान प्रियम गर्ग हैं। सलाम जम्‍मू कश्‍मीर से ताल्‍लुक रखते हैं। उन्‍होंने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस की ओर से शिरकत की थी। रसिख ने आईपीएल में 17 साल 353 दिन के उम्र में डेब्‍यू की थी। वे मुंबई के लिए सबसे कम उम्र में डेब्‍यू करने वाले क्रिकेटर थे।

Editor's Pick