RR VS RCB: छा गए रवि बिश्नोई, पहले विराट कोहली को फंसाया, फिर क्रुणाल पांड्या को भेजा पवेलियन
विराट कोहली गुगली को पूरी तरह से चूक गए, वह खड़े-खड़े शॉट लगाना चाहते थे लेकिन वह गेंद को रीड नहीं कर पाए और गेंद सीधा स्टंप में जाकर लगी.
Published On Apr 10, 2026, 09:32 PM IST
Last UpdatedApr 10, 2026, 09:32 PM IST
Ravi Bishnoi
Ravi bishnoi dismissed Virat Kohli: आईपीएल 2026 में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी की टीम आमने-सामने हुई. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज रवि बिश्नोई का जलवा देखने को मिला. रवि बिश्नोई ने इस मैच में आरसीबी की टीम के स्टार बल्लेबाज और भारतीय दिग्गज विराट कोहली को अपना शिकार बनाया. कोहली के आउट होने के बाद स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया. इसके अलावा उन्होंने क्रुणाल पांड्या को भी पवेलियन भेजा.
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था. आरसीबी ने फिल साल्ट का विकेट पहली बॉल पर गंवा दिया, इसके बाद देवदत्त पडिक्कल (14) भी चलते बने. अब विराट कोहली पर काफी बड़ी जिम्मेदारी थी, संदीप शर्मा की गेंद पर उन्होंने दो चौके लगाकर बताया कि वह शानदार फॉर्म में हैं. मगर पांचवें ओवर में आए रवि बिश्नोई की गेंद पर वह चकमा खा गए.
बिश्नोई की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए कोहली
रवि बिश्नोई ने गुगली गेंद डाली, जिस पर विराट कोहली पूरी तरह से चूके. कोहली खड़े-खड़े शॉट लगाना चाहते थे लेकिन वह गेंद को रीड नहीं कर पाए और गेंद सीधा स्टंप में जाकर लगी. कोहली ने 16 बॉल में 32 रन (सात चौके) की पारी खेली.
अगले ओवर में बिश्नोई ने क्रुणाल पांड्या का किया शिकार
रवि बिश्नोई ने अपने स्पेल के दूसरे ओवर और आरसीबी की पारी के सातवें ओवर में क्रुणाल पांड्या को पवेलियन भेजा. बिश्वोई ने ऑफ स्टंप के बाहर फुलर लेंथ की गेंद डाली, क्रुणाल ने कदमों का इस्तेमाल किया और लॉन्ग ऑफ की तरफ हवा में खेल दिया, जहां पर शिमरन हिटमायर खड़े थे और उन्होंने आगे की तरफ डाइव लगाते हुए बेहतरीन कैच लपक लिया. क्रुणाल पांड्या सिर्फ एक रन बना सके.