add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL AUCTION 2026: 'आप पैसे बचाकर घर ले गए', CSK ने नहीं खरीदा स्पिनर, चोपड़ा थोड़े हैरान हो गए.

IPL Auction: भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने आईपीएल ऑक्शन 2026 पर चर्चा करते हुए कहा चेन्नई सुपर किंग्स को पैसे बचाकर ले जाने से अच्छा था कि इस खिलाड़ी को खरीद लेती.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 18, 2025 3:42 PM IST

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का मानना है कि रवि बिश्नोई को बहुत सस्ते में खरीद लिया गया. उन्होंने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स सहित कई टीमों को स्पिनर्स की जरूरत थी. हालांकि चोपड़ा इस बात को लेकर भी हैरान थे कि पांच बार की चैंपियन टीम ने इस स्पिनर और ज्यादा रकम खर्च नहीं की.

मंगलवार 16 दिसंबर को हुई आईपीएल नीलामी में लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ रुपये में खरीदा. इसके लिए उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के साथ मुकाबला करना पड़ा. चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिर में राहुल चाहर को 5.20 करोड़ रुपये में खरीदा. नीलामी खत्म होने के बाद चेन्नई के पर्स में 2.40 करोड़ रुपये बाकी थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अपने यूट्यूब चैनल पर चोपड़ा ने कहा कि बिश्नोई इस पूरे सीजन के सबसे अंडरप्राइस पिक रहे. यानी चोपड़ा की मानें तो बिश्नोई को और बहुत दाम मिलना चाहिए था.

उन्होंने कहा, ‘मैंने रवि बिश्नोई का नाम सबसे ऊपर रखा था. मुझे पूरा यकीन था कि चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें जरूर खरीदेगी क्योंकि उनके पास स्पिनर्स नहीं हैं, और फिर नूर अहमद के साथ कौन गेंदबाजी करेगा? आखिर में उन्होंने राहुल चाहर को लिया. कुछ पैसा बचाया. और घर चले गए.’

चोपड़ा ने आगे कहा कि चेन्नई जो पैसा बचाकर घर ले गई है अगर उसका इस्तेमाल कर लेती तो वह चाहर की जगह रवि बिश्नोई को खरीद सकती थी.

उन्होंने कहा, ‘अगर आपने वह पैसा खर्च किया होता, तो आपको रवि बिश्नोई मिल जाता. मेरी नजर में यह कमाल की डील है क्योंकि पांच या छह टीमों को स्पिनर की जरूरत थी. मुझे उम्मीद थी कि इस खिलाड़ी को 10-12 करोड़ रुपये मिलेंगे.’

रवि बिश्नोई को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 11 करोड़ रुपये में रीटेन किया था. लेकिन आईपीएल 2026 की इस नीलामी से पहले टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया. आईपीएल 2025 मे इस स्पिनर का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा.

चोपड़ा ने दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की किस्मत को भी सराहा, जिन्होंने बेन डकेट और क्विंटन डि कॉक को बेस प्राइस पर ही खरीद लिया.

उन्होंने कहा, ‘दूसरी बात, बेन डकेट और क्विंटन डि कॉक की है. क्विंटन डि कॉक सिर्फ एक करोड़ रुपये में मिल गए. अगर आप देखें कि हाल ही में न्यू चंडीगढ़ में उन्होंने किस तरह की बल्लेबाजी की थी, तो इतनी कम कीमत का कोई तुक नहीं बनता. दूसरे बेन डकेट थे, एक बार टॉप क्वॉलिटी आक्रामक बल्लेबाज. उनके पास काफी अनुभव है. यह पिच उनके मुताबिक है. लेकिन सिर्फ दो करोड़.’

चोपड़ा ने यह भी कहा कि दिल्ली ने डेविड मिलर को सिर्फ 2 करोड़ रुपये में खरीदकर भी बहुत अच्छा सौदा किया है.