- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ravi Bopara Smashed 6 sixes in Robin Uthappa over in Hong Kong Sixes 2024 Tournament
Hong Kong Sixes 2024: रवि बोपारा की धमाकेदार पारी, रॉबिन उथप्पा के एक ओवर में जड़े छह छक्के
इंग्लैंड की टीम ने कप्तान रवि बोपारा के 14 गेंद में 53 रन (08 छक्के) और समित पटेल के 18 गेंद में 51 रन (04 चौके, 05 छक्के) की मदद से छह ओवर में एक विकेट पर 120 रन बनाए. भारतीय टीम 105 रन ही बना सकी.
Published On Nov 02, 2024, 12:41 PM IST
Last UpdatedNov 02, 2024, 12:41 PM IST
(Image credit- X)
Ravi Bopara Smashed 6 sixes in an over: हांगकांग सिक्सेस 2024 में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर रवि बोपारा की धमाकेदार बल्लेबाजी देखने को मिला है. भारत के खिलाफ मैच में रवि बोपारा ने 14 गेंद में 53 रन की विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने रॉबिन उथप्पा के एक ओवर में छह छक्के जड़े दिए. रवि बोपारा की पारी से इंग्लैंड ने भारत को इस मैच में 15 रन से मात दी.
भारतीय टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया. इंग्लैंड की पारी के चौथे ओवर में भारतीय कप्तान रॉबिन उथप्पा गेंदबाजी करने आए. बोपारा ने इस ओवर में आक्रामक अंदाज दिखाया और इस ओवर में छह छक्के जड़े. उन्होंने पांच लगातार गेंदों पर पांच छक्के लगाए. इसके बाद उथप्पा ने वाइड गेंद फेंकी. बोपारा ने इसके बाद आखिरी बॉल पर भी छक्का जड़ दिया. रॉबिन उथप्पा के इस ओवर में 37 रन बने.
क्या रहा मैच का हाल ?
इस मैच की बात करें तो इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह ओवर में 120 रन बनाए. इंग्लैंड की टीम ने कप्तान रवि बोपारा के 14 गेंद में 53 रन (08 छक्के) और समित पटेल के 18 गेंद में 51 रन (04 चौके, 05 छक्के) की मदद से छह ओवर में एक विकेट पर 120 रन बनाए. एलेक्स डेविस (08) रन आउट हुए रवि बोपारा और समित पटेल रिटायर्ड हर्ट हुए. जॉर्डन थॉम्पसन 06 रन (01 गेंद) बनाकर नाबाद रहे.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 105 रन ही बना सकी. कप्तान रॉबिन उथप्पा खाता भी नहीं खोल सके, वहीं स्टुअर्ट बिन्नी ने पांच रन की पारी खेली. दोनों का विकेट रवि बोपारा के नाम रहा. भरत चिपली ने 07 गेंद में 21 रन बनाए. केदार जाधव ने 15 गेंद में नाबाद 48 रन (04 चौके, 05 छक्के) और श्रीवत्स गोस्वामी ने 10 गेंद में नाबाद 27 रन (03 चौके, 02 छक्के) की पारी खेली, मगर वह टीम को जीत नहीं दिला सके.