• Home
  • News
  • Ravi Shastri explains why Ravindra Jadeja is chosen for jamaica test over Ravichandran ashwin

शास्‍त्री ने बताया आखिर क्‍यों जमैका टेस्‍ट में अश्विन पर जडेजा को तरजीह दी गई

रविचंद्रन अश्विन को दोनों ही टेस्‍ट मैचों में प्‍लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाने के बाद विशेषज्ञ उनका करियर समाप्‍त होने का अंदेशा जता रहे हैं।

Edited By : Press Trust of India |Aug 31, 2019, 09:48 PM IST

Published On Aug 31, 2019, 09:48 PM IST

Last UpdatedAug 31, 2019, 09:48 PM IST

Ravindra Jadeja (L) Ravi Shastri(M) Ravichandran Ashwin(R)

Ravindra Jadeja (L) Ravi Shastri(M) Ravichandran Ashwin(R)

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने शनिवार को कहा कि रविचंद्रन अश्विन जैसे चैंपियन गेंदबाज के आगे वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम 11 में रवींद्र जडेजा को तरजीह इसलिए दी गयी क्योंकि उनकी बल्लेबाजी में सुधार हुआ है और सपाट पिच पर गेंदबाजी में मामले में उनका नियंत्रण बेहतर है।

पढ़ें:- IND vs WI, 2nd Test, Day-2, Live: पहली ही गेंद पर रिषभ पंत आउट, जडेजा ने …

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अंतिम 11 में अश्विन की जगह जडेजा को चुने जाने पर सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज भी ‘आश्चर्यचकित’ हुए थे। जडेजा ने हालांकि पहले टेस्ट में दवाब में अर्धशतक लगाने के बाद पहली पारी में दो विकेट झटक कर आलोचकों को जवाब दिया था।

शास्त्री ने टूर्नामेंट के प्रसारक ‘सोनी’ के लिए इंग्लैंड के स्पिनर ग्रीम स्वान को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘जड्डू (जडेजा) को देखें तो उनका रिकॉर्ड शानदार है। आपको देखना होगा कि वह टीम में कितना सहयोग करता है। वह अब शायद दुनिया के सबसे अच्छे फील्‍डराें में से हैं और उसने अपनी बल्लेबाजी में काफी सुधार किया है।’’

अश्विन ने उपमहाद्वीप के बाहर सपाट पिचों पर हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है। शास्त्री ने तमिलनाडु के ऑफ स्पिनर की कमजोरी के बारे में बात करने की जगह स्पिनर के रूप में जडेजा की मजबूती के बारे में बात की।

पढ़ें:- इंग्‍लैंड-ऑस्‍ट्रेलिया से पाकिस्‍तान के लिए आई अच्‍छी खबर, अक्‍टूबर में..

शास्त्री ने कहा, ‘‘अगर आप इन पिचों को देखेंगे (नॉर्थ साउंड और किंगस्टन) को देखेंगे तो मुझे नहीं लगता इस पिच (किंग्स्टन) स्पिनरों के लिए कुछ होगा। यहां आपको नियंत्रण की जरूरत होगी।’’

पहले टेस्ट में जडेजा के चुना जाने के बारे में शास्त्री ने कहा कि टेस्ट मैच के पहले सेशन में नमी वाली पिच पर जडेजा की गेंदबाजी क्षमता के कारण उनका चयन हुआ था।

‘‘हमने पहले टेस्ट में जडेजा का चयन इसलिए किया था क्योंकि पिच में नमी थी। अगर हम पहले गेंदबाजी कर रहे होते तो वह बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल देते। ऐसे स्थिति में हम पहले सेशन में भी उनका इस्तेमाल कर सकते थे।’’

शास्त्री ने कहा, ‘‘यही कारण है कि हमने विश्व स्तरीय गेंदबाज अश्विन की जगह जडेजा के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया। अश्विन या कुलदीप यादव को बाहर रखना मुश्किल फैसला है।’’

Editor's Pick