- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ravi Shastri: If Rishabh Pant repeats mistakes, there will be a rap on the knuckles’
'पंत गलतियों को दोहराते रहेंगे तो उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ेगा'
वेस्टइंडीज दौरे के दौरान रिषभ पंत लापरवाही भरे शॉट खेलने के कारण विकेट गंवाने के चलते चर्चा में रहे थे।
Published On Sep 16, 2019, 12:05 AM IST
Last UpdatedSep 16, 2019, 12:05 AM IST
Rishab Pant (File Photo) @ AFP
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर रिषभ पंत वेस्टइंडीज दौरे पर की गयी गलतियों को दोहराते रहेंगे तो उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
शास्त्री ने सीधे तौर पर कुछ कहने से बचते हुए कहा कि इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ने भारत के वेस्टइंडीज दौरे पर निराश किया। वह एक एकदिवसीय मुकाबले में पहली गेंद पर आउट हो गये थे।
पढ़ें:- Ashes 2019: ओवल टेस्ट में इंग्लैंड की 135 रन से जीत, 2-2 से बराबर की सीरीज
मुख्य कोच ने कहा, ‘‘हम इस बार उसे छोड़ रहे हैं। वह त्रिनिदाद में पहली गेंद पर जिस तरह का शाॅट खेल कर आउट हुए थे अगर इसे दोहराते हैं तो उन्हें इसके बारे में बताया जाएगा। कौशल हो या ना हो आपको इसका खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए। ’’
शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स को दिये साक्षात्कार में कहा, ‘‘ यह बिल्कुल सामान्य है। खुद को निराश करना तो छोड़िये आप टीम को भी निराश कर रहे हैं। जब क्रीज पर आपके साथ कप्तान मौजूद हो और आप लक्ष्य का पीछा कर रहे हो तो आपको समझदारी से क्रिकेट खेलना होता है।’’
पढ़ें:- BAN vs AFG, T20I: अफगानिस्तान की जीत में चमके मोहम्मद नबी, मुजीब-उर-रहमान
शास्त्री ने कहा कि पंत की काबिलियत पर कोई सवाल नहीं उठा सकता लेकिन अगर वह शाॅट चयन और सही निर्णय लेने में सुधार करे तो उन्हें रोकना आसान नहीं होगा।
उन्होंने कहा, ‘‘ कोई भी उनके खेलने की शैली में बदलाव लाने के बारे में नहीं सोच रहा। जैसा विराट कोहली ने कहा, मैच की स्थिति के हिसाब से सजग रहना और शाॅट-चयन महत्वपूर्ण हो जाता है। अगर उन्होंने इसमें सुधार कर लिया तो उन्हें रोकना आसान नहीं होगा।’’
कोच ने कहा, ‘‘ उन्हें यह समझने में एक मैच या फिर चार मैच लग सकते हैं। उन्होंने आईपीएल में ढेर सारे मैच खेले हैं, वह सीखेंगे। अब समय आ गया है कि वह जिम्मेदारी लें और अपनी काबिलियत दिखाये।’’
ढ़ें:- विराट बोले- T20I WC से पहले हमारे पास 30 मैच, किसी एक युवा को नहीं देंगे…
भारतीय कप्तान ने भी इस मौके पर कहा कि वह चाहते हैं कि पंत मैच की स्थिति के हिसाब से खेले। कोहली ने कहा, ‘‘हम पंत से सिर्फ एक चीज की उम्मीद करते हैं कि वह मैच की स्थिति के हिसाब से खेले। हम यह नहीं चाहते कि वह अपने हिसाब से खेले। यह परिस्थितियों को समझने और उससे अपने तरीके से निपटने के बारे में है।’’