रिषभ पंत है लेकिन धोनी की जगह लेना मुश्किल होगा: रवि शास्त्री

रवि शास्त्री ने कहा कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का भारतीय ड्रेसिंग रूम में बहुत सम्मान किया जाता है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 19, 2019, 09:36 AM IST

Published On Jan 19, 2019, 09:36 AM IST

Last UpdatedJan 19, 2019, 09:36 AM IST

MS Dhoni © AFP

भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री का कहना है कि टीम में महेंद्र सिंह धोनी की जगह कोई और नहीं ले सकता है इसलिए जब तक धोनी हैं हर हिंदुस्तानी को उनके खेल का लुत्फ उठाना चाहिए। शास्त्री ने ये बात ‘डेली टेलीग्राफ’ को द में कही। शास्त्री ने साथ ही कहा कि धोनी जैसे खिलाड़ी दशकों में एक बार पैदा होते हैं।

ये भी पढ़ें: एजेंडा बनाकर आलोचना करने वालों को जवाब दूंगा : शास्त्री

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शास्त्री ने कहा,”आप उन्हें बदल नहीं सकते। उन जैसे खिलाड़ी 30-40 साल में एक बार आते हैं। यही मैं भारतीयों से कहता हूं। जब तक वो हैं उनके खेल का आनंद लो। जब वो चले जाएंगे तो एक बड़ा खालीपन होगा जिसे भरना मुश्किल होगा। मैं जानता हूं कि रिषभ पंत हैं, लेकिन इतने लंबे समय तक खेल का दूत बनकर रहना शानदार है।”

बीते कुछ सालों से धोनी के टीम में बने रहने पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। धोनी ने हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में लगातार तीन अर्धशतक जड़ अपने आलोचकों को करार जबाव दिया है। उनकी पारियों के दम पर ही भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में द्विपक्षीय वनडे सीरीज में मात दी है।

ये भी पढ़ें: शास्त्री ने कहा- सचिन से भी शांत हैं धोनी, 40 साल में आते है ऐसे खिलाड़ी

धोनी इसी साल इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप टीम का अहम हिस्सा माने जा रहे हैं। शास्त्री ने कहा विकेट के पीछे से उनका योगदान शानदार रहता है। कोच के मुताबिक, “ऐसा इसलिए क्योंकि वो सही एंगल से चीजें देखते हैं। वो टीम में पूजे जाते हैं। ये पूरी टीम उनके द्वारा बनाई हुई है क्योंकि वो पूरे 10 साल तक टीम के कप्तान रहे हैं। ड्रेसिंग रूम में इस तरह का अनुभव और सम्मान होना बड़ी बात है।”

आईएएनएस

Editor's Pick