This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाले पांचवें टेस्ट में कमेंट्री कर सकते हैं रवि शास्त्री
भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला कोविड की वजह से स्थगित कर दिया गया था।
Written by India.com Staff
Last Published on - November 9, 2021 3:40 PM IST

टी20 विश्व कप में टीम इंडिया (Team India) का अभियान खत्म होने के साथ भारतीय कोच के तौर पर अपना कार्यकाल खत्म कर चुके रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने इशारा किया है कि वो फिर से क्रिकेट कमेंट्री में वापसी कर सकते हैं।
भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने से पहले 59 साल के शास्त्री ने कमेंटेटर के रूप में अपनी खास जगह बनाई थी। मुख्य कोच का उनका कार्यकाल सोमवार को नामीबिया के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच के साथ ही समाप्त हो गया।
भारत की नामीबिया पर जीत के बाद पत्रकारों से बात करते हुए शास्त्री ने अपनी भविष्य की योजनाओं को लेकर भी संकेत दिये।
TRENDING NOW
शास्त्री ने कहा, ‘‘अगर आप मेरे कार्यकाल की विशिष्ट उपलब्धि की बात करते हैं तो ऑस्ट्रेलिया को (उसकी धरती पर) हराने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। इंग्लैंड में हम सीरीज में आगे थे। अब अगले साल ये सीरीज पूरी होगी। हो सकता है कि मैं उस मैच की कमेंट्री करूं।’’
शास्त्री इंग्लैंड के खिलाफ उस पांचवें टेस्ट मैच की बात कर रहे थे जिसे सितंबर में भारतीय दल में कोविड-19 के मामले पाए जाने के बाद स्थगित कर दिया गया था। उसे अब अगले साल आयोजित किया जाएगा। ये भी कयास लगाये जा रहे हैं शास्त्री आईपीएल में कोच की भूमिका निभा सकते हैं।
