add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND vs AUS: शास्त्री ने बताई पहले टेस्ट के लिए भारत की Playing XI, इस गेंदबाज को किया बाहर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का 9 फरवरी से नागपुर में आगाज होना है जिसमें मेजबान टीम इंडिया की नजरें टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में जगह बनाने पर लगी होंगी। नागपुर टेस्ट से पहले दोनों ही टीमें मजबूत नजर आ रही हैं लेकिन भारतीय टीम अपने स्पिनरों के दम...

user-circle cricketcountry.com Written by Vanson Soral
Last Published on - February 8, 2023 3:08 PM IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का 9 फरवरी से नागपुर में आगाज होना है जिसमें मेजबान टीम इंडिया की नजरें टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में जगह बनाने पर लगी होंगी। नागपुर टेस्ट से पहले दोनों ही टीमें मजबूत नजर आ रही हैं लेकिन भारतीय टीम अपने स्पिनरों के दम पर मेहमान टीम भारी पड़ सकती है। पिछली 2 बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में भारत ने कंगारूओं को धूल चटाई हैं और पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्रा का मानना है कि इस बार भी टीम इंडिया उसी प्रदर्शन को दोहराएगी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच के बारे में बात करते हुए रवि शास्त्री ने कहा कि भारत विपक्षी टीम के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 उतारना चाहेगा। ओपनिंग में रोहित शर्मा की जगह पक्की है और उनका साथ देने के लिए शुभमन गिल या केएल राहुल को मौका दिया जा सकता है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गिल और केएल के बीच एक खिलाड़ी को चुनने के सवाल पर शास्त्री ने कहा, “शुभमन या राहुल का खेलना टीम प्रबंधन पर निर्भर करता है कि वे क्या सोचते हैं। जाहिर है, आप अतीत में जो करते रहे हैं, उसके साथ जाना चाहेंगे, लेकिन फॉर्म महत्वपूर्ण हो जाता है। मैंने गिल और राहुल को नेट्स में बहुत करीब से प्रैक्टिस करते देखा है। बहुत करीब से। यह एक कठिन फैसला है; जब मैं फुटवर्क देखता हूं, जब मैं टाइमिंग देखता हूं कि कौन बेहतर बल्लेबाजी कर रहा है। अगर इन सब में शुभमन विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल से आगे है , तो ठीक है। आप जानते हैं कि फिर क्या करना है। मैं यह नहीं कहूंगा कि केएल राहुल उप-कप्तान हैं, इसलिए वह स्वत: पसंद बन जाते हैं।”

रवि शास्त्री ने कहा, “भारत को 4-0 से जीत के बारे में सोचना चाहिए, हम घर पर खेल रहे हैं। मैं क्रूर हूँ। मैं ऑस्ट्रेलिया के दो दौरों पर गया हूं, मुझे पता है कि क्या हुआ वहां। मेरी मानसिकता होगी कि मै ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से कैसे हरा सकता हूं।”

रवि शास्त्री ने कहा, “रोहित शर्मा विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल या शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव मिडिल ऑर्डर में उतरे।

जब स्पिन-गेंदबाजी ऑलराउंडरों की बात आती है तो भारत के पास विकल्पों का खजाना होता है। लेकिन शास्त्री के लिए विकल्प स्पष्ट है। उन्होंने कहा, “रवींद्र जडेजा वापस टीम में हैं। जडेजा या अक्षर के बीच हमेशा कड़ी प्रतिस्पर्धा होती है। यदि आप अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करना चाहते हैं तो आप वास्तव में दोनों को मौका दे सकते है।”

 

शास्त्री का कहना है कि भारत को अपने गेंदबाजी आक्रमण धार लाने के लिए कुलदीप यादव की कलाई की स्पिन का विकल्प चुनना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, “अश्विन मेरे लिए बड़े अहम हैं। इन-फॉर्म अश्विन भारत को इस सीरीज में हावी होने में मदद कर सकते है। मैं सिर्फ गेंद से नहीं कह रहा हूं। इन परिस्थितियों में वह निचले क्रम में बल्ले से भी बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। अगर वह शानदार फॉर्म में है, तो मुझे लगता है कि भारत यह सीरीज आसानी से जीत जाएगा।”

TRENDING NOW

भारत को इस सीरीज में स्ट्राइक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की कमी खलेगी। ऐसे में शास्त्री ने सिराज और शमी की जोड़ी पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा, “मैं मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी के साथ जाने के बारें में सोचूंगा। उमेश यादव ने भी बांग्लादेश में अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन ये दोनों लड़के एक साथ बहुत समय से खेल रहे हैं, फिट हैं, फॉर्म में हैं। तो मैं सिराज-शमी की जोड़ी के साथ जाऊंगा।”

पहले टेस्ट के लिए रवि शास्त्री की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल/केएल राहुल, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत/इशान किशन, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी