शास्‍त्री बोले- सलामी बल्‍लेबाजी के लिए मन बनाने में रोहित को दो साल का वक्‍त लगा

रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 132 की औसत से 529 रन बनाए.

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 26, 2019, 03:22 PM IST

Published On Oct 26, 2019, 03:22 PM IST

Last UpdatedOct 26, 2019, 03:22 PM IST

Rohit Sharma (File Photo) @ Indian Cricket Team/Facebook

Rohit Sharma (File Photo) @ Indian Cricket Team/Facebook

भारतीय टीम के कोच रवि शास्‍त्री  को लगता है कि टेस्‍ट क्रिकेट में रोहित शर्मा के पास दिखाने के लिए वो दमखम है जो एक समय में पूर्व सलामी बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग में था।

पढ़ें:- पढ़ें:- सौरव गांगुली ने विराट कोहली को Day-Night टेस्ट मैच खेलने के लिए किया राजी

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

INDvSA साउथ अफ्रीका के खिलाफ  रोहित शर्मा ने टेस्‍ट क्रिकेट में बतौर सलामी बल्‍लेबाज डेब्‍यू किया। उन्‍होंने इस सीरीज में 132 की औसत से 529 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने दो शतक और एक दोहरा शतक भी जड़ा।

टाइम्‍स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान रवि शास्‍त्री ने कहा, “साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज में जो रोहित शर्मा ने किया वो सच में बेहद शानदार था। खेल पर उनका पूरा नियंत्रण था। अगर खेल के सबसे लंबे प्रारूप में रोहित शर्मा की प्रतिभा वाला खिलाड़ी इस अंदाज में आत्‍मविश्‍वास के साथ खेलता है तो मैं यही कहूंगा कि विरोधी टीम के पास कोई जगह नहीं है। वो इस वक्त खेल के ऐसे स्‍तर को छू चुके हैं जहां एक समय में वीरेंद्र सहवाग थे।”

पढ़ें:- पढ़ें: विंडीज के खिलाफ राशिद खान की अगुआई में अफगानिस्तान की वनडे और टी-20 टीम घोषित

कोच ने कहा, “रोहिu त पहले भी टेस्‍ट क्रिकेट में बतौर सलामी बल्‍लेबाज खेलना चाहते थे तो उनके लिए यह विकल्‍प खुला था। इस बारे में हमारी दो-तीन साल पहले बात भी हुई थी। अब जाकर उन्‍होंने सलामी बल्‍लेबाज के तौर पर खेलने के लिए अपना मन बनाया।”

Editor's Pick