• Home
  • News
  • ravi shastri said hardik pandya should not be playing in odis

'इसे ODI में खिलाने का रिस्क नहीं लेना चाहिए', पूर्व कोच रवि शास्त्री ने किया आगाह

रवि शास्त्री ने कहा कि हार्दिक पंड्या एक साथ दो खिलाड़ियों की भूमिका निभा सकते हैं। शास्त्री ने इसके साथ ही एक चेतावनी भी दी है।

Edited By : Bharat Malhotra |Jun 06, 2022, 01:42 PM IST

Published On Jun 06, 2022, 01:42 PM IST

Last UpdatedJun 06, 2022, 01:42 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम 9 जून से साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज का आगाज करेगी। सीरीज का पहला मैच अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। टीम की कमान केएल राहुल के हाथ में होगी। वहीं ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है। इस सीरीज के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की भी टीम में वापसी हुई है। पंड्या बीते साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार नीली जर्सी में खेलेंगे।

पंड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में शानदार खेल दिखाया. गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए टीम को पहले ही सीजन में खिताब जितवाया। पंड्या ने 15 पारियों में 487 रन बनाए। और साथ ही गेंदबाजी में भी 8 विकेट लिए। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ फाइनल में उन्होंने 4 ओवरों में 17 रन देते हुए तीन विकेट लिए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री, जिन्होंने हार्दिक पंड्या के काफी काम किया, की सलाह है कि इस साल टी20 वर्ल्ड कप तक पंड्या को सिर्फ टी20 फॉर्मेट में ही खेलना चाहिए।

शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम गेम प्लान में कहा, ‘मेरे लिए वह टीम में सिर्फ बल्लेबाज या एक ऑलराउंडर के तौर पर जगह बनाते हैं। मुझे नहीं लगता है कि वह इतने चोटिल हैं कि आपके लिए दो ओवर भी न फेंक पाएं। उन्होंने काफी आराम किया है और उन्हें काफी आराम मिलता रहेगा क्योंकि अगले वर्ल्ड कप तक वह सिर्फ इसी फॉर्मेट में खेलते रहेंगे। उन्हें पंड्या को वनडे इंटरनैशनल मैच में खिलाकर कोई कोई रिस्क नहीं लेना चाहिए।’

शास्त्री ने आगे कहा कि पंड्या टीम में दो खिलाड़ियों का किरदार निभाते हैं।

शास्त्री ने कहा, ‘यह बहुत बड़ी बात है कि वह दो खिलाड़ियों का काम करते हैं। अगर हार्दिक पंड्या सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर खेलते हैं तो उन्हें टॉप चार या पांच में बल्लेबाजी करनी होगी लेकिन पंड्या अगर एक ऑलराउंडर के तौर पर खेलते हैं तो वह पांच, छह या चार कहीं भी खेल सकते हैं और आपके लिए दो-तीन ओवर गेंदबाजी भी कर सकते हैं।’

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick